{"_id":"66b621d5abad69a13908f09e","slug":"himachal-tourism-five-day-holiday-package-is-being-prepared-from-august-15-to-rakshabandhan-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: 15 अगस्त से रक्षाबंधन तक बन रहा पांच दिन की छुट्टियों का पैकेज, रुख कर सकते हैं सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: 15 अगस्त से रक्षाबंधन तक बन रहा पांच दिन की छुट्टियों का पैकेज, रुख कर सकते हैं सैलानी
Fri, 09 Aug 2024 07:34 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 09 Aug 2024 07:34 PM IST
सार
15 अगस्त से रक्षाबंधन तक वीकेंड के साथ 5 दिन की छुट्टियों का पैकेज बन रहा है। ऐसे में पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
15 अगस्त की छुट्टियों में हिमाचल में एक बार फिर पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। 15 अगस्त से रक्षाबंधन तक वीकेंड के साथ 5 दिन की छुट्टियों का पैकेज बन रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में सैलानियों के हिमाचल का रुख करने की संभावना है। शिमला, कसौली, चायल, धर्मशाला और मनाली में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हिमाचल में मानसून सीजन शुरू होने के बाद प्रदेश में सैलानियों की संख्या में कमी आई थी। ट्रैकिंग के लिए ही गिने-चुने टूरिस्ट ग्रुप हिमाचल पहुंच रहे थे। 31 जुलाई को हिमाचल के अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने के बाद पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना काफी कम कर दिया था। हालांकि अब प्रदेश में हालात सुधर गए हैं। करीब एक माह के अंतराल के बाद एक बार फिर प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार होने वाले हैं।
विज्ञापन
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि 15 अगस्त से सैलानियों की रौनक बढ़ाने की संभावना है। बड़ी संख्या में 15 अगस्त के बाद वीकेंड के लिए इंक्वायरी आ रही है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 15 अगस्त की छुट्टियों से हिमाचल में सैलानियों की संख्या फिर बढ़ने वाली है। बारिश का क्रम सामान्य रहा तो पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की खूब भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन