हिमाचल में दो महीने तक पर्यटन निगम के होटलों में 50 फीसदी की छूट, मानसून पैकेज जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफ सीजन में पर्यटकों को रिझाने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने मानसून पैकेज लांच किया है। इसके तहत 16 जुलाई से लेकर 14 सितंबर तक पर्यटन निगम के 52 होटलों में मानसून पैकेज के तहत 20 से लेकर 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।
पर्यटन निगम के शिमला, चायल, परवाणू, बड़ोग, रामपुर, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला, ज्वालाजी, पालमपुर और चंबा, डलहौजी स्थित होटलों में कमरों की बुकिंग पर डिस्कांउट की सुविधा मिलेगी। खाने और पीने के सामान के लिए सैलानियों को पूरा शुल्क चुकाना पड़ेगा।
सबसे अधिक 50 प्रतिशत डिस्कांउट सिर्फ एक जगह लॉग हट होटल मनाली में मिलेगा। छह होटलों में 40 फीसदी, चार होटलों में 35 फीसदी, 15 होटलों में 30 फीसदी, 17 होटलों में 25 फीसदी और 9 होटलों में 20 फीसदी तक डिस्कांउट मिलेगा।
पर्यटन निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग में ही डिस्कांउट मिलेगा। डोरमैट्री पर छूट नहीं होगी। पर्यटन सीजन की वजह से 10 अगस्त से 15 अगस्त, पहली सितंबर से तीन सितंबर, सात और आठ सितंबर के दौरान किसी भी होटल में मानसून पैकेज लागू नहीं रहेगा।
इन होटलों में मिलेगा 30 से 40 फीसदी डिस्कांउट
गोल्फ ग्लेड नालदेहरा, बाघल दाड़लाघाट, चांशल रोहड़ू, उहल जोगिंद्रनगर, हडिंबा काटेज मनाली और सिल्वरमून मनाली में 40 फीसदी डिस्कांउट मिलेगा। टूरिस्ट इन राजगढ़, गिरिगंगा रिज़ॉर्ट खड़ापत्थर, लेक व्यू बिलासपुर और सरवरी कुल्लू में 35 फीसदी डिस्कांउट मिलेगा।
इसके अलावा ममलेश्वर चिंडी (चुराग), चायल पैलेस चायल (मेन कांप्लेक्स), कुंजुम मनाली, रोहतांग मनालसु मनाली, कैसल नग्गर, क्लब हाउस धर्मशाला, कश्मीर हाउस धर्मशाला, टी बड़ पालमपुर, नियुगल पालमपुर, मणीमहेश डलहौजी, देवदार खजियार, द नूपुर नूरपुर, चिंतपूर्णी हाइट्स चिंतपूर्णी और इरावती चंबा में 30 फीसदी डिस्कांउट दिया जाएगा।
इन होटलों में मिलेगा 20 से 25 प्रतिशत डिस्काउंट
पीटरहॉफ शिमला, एप्पल बलास्म फागू, हाटू नारकंडा, हिलटॉप स्वारघाट, ट्रैकर्स बंगला जंजैहली, धौलाधार धर्मशाला, भागसु मैकलोड़गंज, कुनाल धर्मशाला, यात्री निवास चामुंडा जी, ज्वालाजी ज्वालामुखी में 25 फीसदी डिस्कांउट मिलेगा।
इसके साथ ही हमीर हमीरपुर, पौंग डैम (फैमिली सूट), यमुना पांवटा, द रेणुका रेणुकाजी, पाइनवुड बड़ाेग, पैलेस होटल चायल (हिमनिल ब्लाक) और शिवालिक परवाणू में 25 फीसदी डिस्कांउट मिलेगा।
रॉस कॉमन कसौली, श्रीखंड सराहन, बुशैहर रिजेंसी रामपुर, किन्नर कैलाश कल्पा, टूरिस्ट इन रिवालसर, होटल हमटा हट्स, गीतांजलि डलहौजी, चंपक चंबा और हिमाचल भवन चंडीगढ़ में 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।