फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Tourism corporation runs Volvo bus for Delhi from Shimla, Manali

दिल्ली के लिए शिमला और मनाली से पर्यटन निगम ने शुरू की बस सेवा

Fri, 08 Jan 2021 07:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jan 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
himachal Tourism corporation runs Volvo bus for Delhi from Shimla, Manali
हिमाचल पर्यटन निगम वोल्वो(फाइल) - फोटो : hptdc

हिमाचल में नाइट कर्फ्यू हटते ही और नई दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होते ही पर्यटन विकास निगम ने भी अपनी वोल्वो बसें चलाना शुरू कर दिया है। नई दिल्ली और शिमला तथा नई दिल्ली व मनाली के बीच रोजाना बसों को चलाया जाएगा। राज्य पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि हिमाचल आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए वोल्वो बस सर्विस को शुरू करने का फैसला लिया है। शिमला से रोजाना रात साढ़े आठ बजे विक्ट्री टनल से दिल्ली के लिए बस चलेगी। 

विज्ञापन


इसी तरह रोजाना रात साढ़े आठ बजे नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन से शिमला के लिए बस चलेगी। दिल्ली से शिमला और शिमला से दिल्ली के बीच सफर करने वाले सैलानियों को एक हजार रुपये प्रति सवारी किराया देना होगा। इसी तरह रोजाना मनाली से नई दिल्ली के लिए शाम साढ़े पांच बजे वॉल्वो बस स्टैंड से बस चलेगी। नई दिल्ली से मनाली के लिए रोजाना साढ़े छह बजे हिमाचल भवन से बस चलेगी। इन बसों में सफर करने के लिए 1600 रुपये किराया तय किया गया है।

विज्ञापन

वोल्वो में चढ़ने से पहले सवारियों की होगी थर्मल स्क्रीनिंग

हिमाचल की वोल्वो बसों में सफर करने वाली सवारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए कंडक्टर को मशीन दी जाएगी। बसें चयनित होटल और रेस्टोरेंट पर ही रुकेंगी। अगर चालक अपनी मर्जी से इधर उधर बस रोकता है तो कार्रवाई होगी। वोल्वो बसों में वेंटिलेशन करने के लिए भी उचित व्यवस्था करनी होगी। सरकार ने इस बारे दिशा निर्देश जारी किए है। 

शुक्रवार को परिवहन निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए बसें भेजी हैं। सरकार ने बस अड्डों में विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। एसओपी में प्रदेश से दिल्ली और अन्य जगहों के लिए 100 प्रतिशत सीटों के साथ बसें चलेंगी। बसों में सफर करने वाले सभी यात्रियों को मास्क लगाना जरूरी होगा। बिना मास्क के बसों में यात्रियों को एंट्री नहीं मिलेगी। फ्लू या खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों को बसों में सफर नहीं करने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed