फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal to get 11431 crores in 15th Finance Commission: Anurag

15वें वित्तायोग में हिमाचल को मिलेंगे 11431 करोड़: अनुराग

Thu, 13 Feb 2020 06:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Feb 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Himachal to get 11431 crores in 15th Finance Commission: Anurag
ऊना में अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को हिमाचल के ऊना में श्री राधा-कृष्ण मंदिर कोटलाकलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल से आशीर्वाद लिया। कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा में पिछले पांच वर्षों में बजट 30 हजार करोड़ से बढ़ाकर 61 हजार करोड़ किया है। पंचायतीराज, जिला परिषद व बीडीसी के लिए पहले पैसा नहीं मिलता था। उसका प्रावधान मोदी सरकार 15वें वित्तायोग में कर रही है। 15वें वित्तायोग में हिमाचल को 11,431 करोड़ दिए जाएंगे। यह पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है। 

विज्ञापन


सड़कों, रेलवे, अस्पताल व शिक्षण संस्थानों पर अगले पांच वर्षों में 100 लाख करोड़ खर्चे जाएंगे। नंगल-ऊना-तलवाड़ा रेललाइन पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने शुरू करवाई थी। इसे पहले अंब अंदौरा तक फिर दौलतपुर तक पहुंचाया है। इस पर 58 करोड़ खर्च किए। अगले वर्ष के लिए 50 करोड़ की स्वीकृति मिली है। भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन को 420 करोड़ मंजूर करवाए हैं। कहा कि ऊना में 500 करोड़ से पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में शीघ्र श्रीराम मंदिर बनना शुरू होगा। इसके लिए ट्रस्ट का गठन कर दिया है। 

विज्ञापन

कृष्ण भक्त के नाते पहुंचा कोटला कलां 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह भी अन्य श्रद्धालुओं की तरह श्री कृष्ण भक्त हैं। बाबा बाल के शिष्य भी हैं। श्रद्धालुओं के गुरु भाई भी हैं, क्योंकि यदि बाबा बाल आपके गुरु हैं तो मेरे भी गुरु हैं। कहा कि उन्हें पूरी दुनिया में जाने का अवसर मिलता है, लेकिन सही मायने में मन को संपूर्ण संतुष्टि तब मिलती है जब प्यार से बाबा बाल गले लगाते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

बाबा बाल ने किया सम्मानित
बाबा बाल ने अनुराग ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, भाजपा प्रवक्ता एवं एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडी समिति के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, एचपीसीए सचिव सुमित शर्मा, जिला प्रधान मदन पुरी, डॉ. शिवपाल कंवर, संतोष सैनी व अन्य भाजपा नेताओं को सम्मानित किया। 

कांग्रेस ने खुद को किया आउटसोर्स : अनुराग 

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत के सवाल पर आप को जीत पर शुभकामनाएं दीं। मीडिया से बातचीत में अनुराग ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने खुद को आउटसोर्स कर दिया है। कांग्रेस का वोट बैंक 5 प्रतिशत से नीचे आ गया है। इससे कल्पना की जा सकती है कि कांग्रेस बिखरती बिखरती पंजे से झाड़ू की ओर चल पड़ी है।

शाहीन बाग के मुद्दे को अनुराग ने बड़ा मुद्दा बताया। कहा कि शाहीन बाग में आखिर विरोध किस चीज का है। पाकिस्तान सहित अन्य देशों में अल्पसंख्यकों के साथ जो गलत हो रहा है, अगर मोदी सरकार इन्हें भारतीय नागरिकता देने का काम कर रही है तो इस पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed