फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Thousands of people played Holi with Madhorai, the royal deity of Mandi.

Himachal: मंडी के राज देवता माधोराय के साथ हजारों लोगों ने खेली होली

Sun, 24 Mar 2024 08:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,  मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी,  मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Mar 2024 08:25 PM IST
सार

सेरी मंच पर रविवार को हजारों लोगों ने राज देवता माधोराय की पालकी के साथ होली खेली। 

विज्ञापन
Himachal: Thousands of people played Holi with Madhorai, the royal deity of Mandi.
मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर होली खेली। - फोटो : संवाद

विस्तार

 मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर रविवार को हजारों लोगों ने राज देवता माधोराय की पालकी के साथ होली खेली। दोपहर करीब दो बजे राज देवता माधोराय की पालकी दरबार से निकली तो लोगों ने पालकी पर रंगों की बौछार कर दी। इसके बाद यह पालकी माधोराय मंदिर से चौहाटा, समखेतर होते हुए भूतनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर में बाबा भूतनाथ को रंग लगाने के बाद बाद इसी रास्ते से दोबारा पालकी अपने मंदिर पहुंची। इसके बाद मंडी के सेरी मंच पर हजारों लोगों ने डीजे की धुन पर नाचते हुए होली पर्व मनाया और एक-दूसरे को रंग लगाया। 

विज्ञापन


राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने होली उत्सव की बधाई दी
 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। शिव प्रताप शुक्ल ने अपने संदेश में कहा कि रंगों के त्योहार होली का हमारी संस्कृति में विशेष महत्व है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता तथा अखंडता को और मजबूती प्रदान करेगा। सुक्खू ने कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय एवं धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मजबूत बनाने में सहायता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed