फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: The husband first strangled his wife to death, then slit her throat with scissors.

हिमाचल: पति ने पहले गला घोंटकर की हत्या, फिर कैंची से रेत दिया था पत्नी का गला

Sat, 07 Feb 2026 10:33 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Feb 2026 10:33 AM IST
सार

सोलन जिले के कुठाड़ में नवविवाहिता सुमन की हत्या मामले की गुत्थी सुलझ गई है। इसमें पति की ओर से ही हत्या का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Himachal: The husband first strangled his wife to death, then slit her throat with scissors.
हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुठाड़ में नवविवाहिता सुमन की हत्या मामले की गुत्थी सुलझ गई है। इसमें पति की ओर से ही हत्या का खुलासा हुआ है। आरोपी पति ने पहले गला घोंट कर हत्या की। इसके बाद कैंची से गला रेत दिया। हत्या मामले को दबाने और इसे आत्महत्या बताने के लिए आरोपी के भाई और भतीजी ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी चतर सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे पुलिस ने रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ की। बीते 2 फरवरी को महिला के शव आईजीएमसी शिमला से पोस्टमार्टम हुआ था। इसकी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला की  हत्या पहले गला दबाकर की गई।

विज्ञापन

इसके बाद उसके गले और शरीर पर धारदार हथियार से कई बार चार किए गए।  सुमन और चतर सिंह का 23 नवंबर, 2025 को विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी। इसी दौरान सुमन करीब 10 से 15 दिनों के लिए मायके चली गई थी। इस कारण चतर सिंह उससे नाराज था। 31 जनवरी को इसी विषय को  लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस बीच चतर सिंह आपा खो बैठा और गुस्से में आकर सुमन का गला दबा दिया। कुछ देर बाद सुमन बेहोश होकर नीचे गिर गई। वह काफी देर तक ऊपर नहीं उठी, जब आरोपी चतर सिंह ने उसे चेक किया तो सुमन की मौत हो गई थी। सुमन की इस तरह हुई मौत से घबराकर उसने अपने को बचाने के लिए भाई नरेंद्र सिंह और भतीजी निकिता के साथ मिलकर योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चतर सिंह ने कैंची से सुमन के गले पर वार किए। इसके बाद खुद को भी माथे, गले पर चाकू से खरोंचें लगा दीं। यही नहीं उसने भतीजी निकिता के गाल पर भी चाकू से कट लगाया। इसके बाद मायके वालों को फोन कर बताया कि सुमन ने उन पर चाकू से हमला किया है और खुद को कमरे में बंद कर दिया है। इस पर सुमन के पिता ने कहा कि दरवाजा तोड़ दो और उसे बचा लो। इसके बाद उन्होंने कमरे के दरवाजे को तोड़े जाने का डोंग रचा ताकि इन पर किसी को भी कोई शक न हो। पुलिस की ओर से की गई जांच के दौरान पाया गया कि दरवाजा तोड़ने में कोई भी संघर्ष के सबूत नाहीं मिले।

विज्ञापन

पति ने गला घोंटकर पहले हत्या की। इसके बाद कैंची से गला रेत दिया। पति ने अपने भाई और भतीजी के साथ हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने दो और आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। -गौरव सिंह, एसएसपी सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed