{"_id":"6a621f30e948c1659006f12a","slug":"himachal-technical-university-third-round-online-counseling-results-declared-1-921-seats-allocated-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम घोषित, 1921 सीटें आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम घोषित, 1921 सीटें आवंटित
Thu, 23 Jul 2026 07:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:33 PM IST
सार
एचपीटीयू हमीरपुर ने बीटेक और बी-फार्मेसी (प्रत्यक्ष प्रवेश) पाठ्यक्रमों के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। इस चरण में कुल 1921 सीटें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर ने बीटेक और बी-फार्मेसी (प्रत्यक्ष प्रवेश) पाठ्यक्रमों के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। इस चरण में कुल 1921 सीटें आवंटित की गई हैं। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता (शैक्षणिक) डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सीटों का आवंटन हिमाचल प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी) की मेरिट और अभ्यर्थियों की ओर से काउंसलिंग के दौरान दिए गए शिक्षण संस्थानों और पाठ्यक्रमों के विकल्पों के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुल 1921 सीटों में बी-फार्मेसी (प्रत्यक्ष प्रवेश) की 673 और बीटेक (प्रत्यक्ष प्रवेश) की 1248 सीटें शामिल हैं। ये सीटें तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में आवंटित की गई हैं। राजेश कुमार ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 25 जुलाई तक संबंधित शिक्षण संस्थान में अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को शाम पांच बजे तक संबंधित संस्थान में उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी आवंटित सीट रिक्त मान ली जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन