फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Technical University: Papers of 33 students cancelled for cheating in the exam

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: परीक्षा में नकल करने पर 33 विद्यार्थियों का पेपर रद्द

Sat, 14 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Feb 2026 05:00 AM IST
सार

 तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर की सेमेस्टर परीक्षाओं में अनुचित साधनों का इस्तेमाल (नकल) करने वाले विद्यार्थियों पर विश्वविद्यालय ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Himachal Technical University: Papers of 33 students cancelled for cheating in the exam
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर की सेमेस्टर परीक्षाओं में अनुचित साधनों का इस्तेमाल (नकल) करने वाले विद्यार्थियों पर विश्वविद्यालय ने कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय की ओर से गठित यूएमसी (अनफेयर मींस केस) कमेटी ने 33 विद्यार्थियों के पेपर रद्द कर दिए हैं, जिनमें उन्होंने नकल की है। वहीं, एक विद्यार्थी को एक साल तक परीक्षा देने से वंचित किया है, जबकि एक विद्यार्थी का पक्ष सुनने के बाद उसका पेपर चेक किया जाएगा। उसके बाद निर्णय होगा।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में आयोजित यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान उड़नदस्तों ने 35 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा था। जांच में सामने आया कि कुछ छात्र मोबाइल के माध्यम से हाईटेक नकल कर रहे थे, जबकि कई विद्यार्थियों के पास से पारंपरिक लिखित सामग्री बरामद हुई थी। इन सभी के खिलाफ यूएमसी कमेटी ने जांच शुरू कर दी थी। 3 फरवरी को 35 विद्यार्थियों को पक्ष रखने के लिए बुलाया था। इस दौरान 33 विद्यार्थियों ने अपना पक्ष रखा था, जबकि दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। अब यूएमसी कमेटी ने अपना निर्णय दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाओं में नकल करने वाले विद्यार्थियों का संबंधित पेपर रद्द कर दिया है। एक विद्यार्थी को एक साल तक परीक्षा देने के लिए वंचित किया है।-अनुपम कुमार, परीक्षा नियंत्रक, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed