{"_id":"6558babb43c855ec88087fa6","slug":"himachal-technical-university-degree-students-getting-a-chance-to-improve-their-grades-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: डिग्री करने वाले विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: डिग्री करने वाले विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार का मौका
Sat, 18 Nov 2023 06:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Nov 2023 06:54 PM IST
सार
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली (सीबीसीएस) के तहत डिग्री पूरा करने वाले विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार करने का मौका दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली (सीबीसीएस) के तहत डिग्री पूरा करने वाले विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार करने का मौका दिया है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने सीबीसीएस के तहत तकनीकी विवि से स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पास की है, लेकिन उनके कई विषयों में डी ग्रेड या कम अंक हैं। ऐसे विद्यार्थी श्रेणी में सुधार अर्थात प्रथम और द्वितीय श्रेणी करने के लिए 30 नवंबर तक परीक्षा फार्म ऑफलाइन भर सकते हैं।
विज्ञापन
श्रेणी सुधार करने के लिए प्रति विषय पेपर का तीन हजार रुपये शुल्क होगा। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि दिसंबर-जनवरी में प्रस्तावित परीक्षाओं के साथ सीबीसीएस के तहत डिग्री पूरा करने वाले विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार करने के लिए परीक्षा देने का मौका दिया जा रहा है। जो विद्यार्थी श्रेणी में सुधार करना चाहते हैं, वे ऑफलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन