फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Technical University asking for additional fee of 7500 rupees including tuition fees

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय का फरमान, ट्यूशन फीस समेत मांगे 7500 रुपये अतिरिक्त शुल्क

Wed, 19 May 2021 10:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 May 2021 10:58 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों से पहचान पत्र शुल्क के 200 रुपये, पंजीकरण शुल्क 1500, संस्थान सिक्योरिटी 1000, लाइब्रेरी सिक्योरिटी 1500, लाइब्रेरी फीस 200, मेडिकल शुल्क 300, इंटरनेट शुल्क 1000, अमालगमेशन शुल्क 1700 रुपये वसूल रहा है।

विज्ञापन
Himachal Technical University asking for additional fee of 7500 rupees including tuition fees
 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने कोरोना काल में विद्यार्थियों से इंटरनेट, संस्थान और लाइब्रेरी सिक्योरिटी, ट्यूशन फीस समेत 7500 रुपये अतिरिक्त शुल्क मांग लिया है। तकनीकी विवि समेत पूरे प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान बंद होने के बावजूद विश्वविद्यालय कैंपस में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शुल्क देने के लिए 25 मई तक का अल्टीमेटम तक जारी कर दिया है। हालांकि विश्वविद्यालय के इस फरमान को विद्यार्थियों ने विरोध करना भी शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


पूरे प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की कोरोना के कारण महज ऑनलाइन कक्षाएं ही चल रही हैं। विद्यार्थियों का कहना है जब वे घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, तो अतिरिक्त शुल्क क्यों जमा करवाएं। कोरोना के चलते लोगों के कारोबार चौपट हो गए, नौकरियां खत्म हो गईं, ऐसे में विद्यार्थियों ने भारी भरकम फीस चुकाने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों का कहना कि पिछले वर्ष जब कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा था तो विवि ने फीस में छूट दी थी। उसी तर्ज पर इस बार भी विद्यार्थियों को राहत मिले। उधर, इस बारे में कुलसचिव अनुपम ठाकुर ने कहा कि वह कोरोना संक्रमित होने की वजह से आइसोलेट हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के  फैसले वाइस चांसलर ही लेते हैं। अब वाइस चांसलर ही कोई कमेटी बनाकर शुल्क में छूट को लेकर अगला फैसला ले सकते हैं। वहीं, इस बारे में विवि के डीन स्टूडेंट वेलफेयर एवं परीक्षा नियंत्रक राजेंद्र गुलेरिया को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आठ तरह के शुल्क वसूल रहा विवि
विवि प्रशासन विद्यार्थियों से पहचान पत्र शुल्क के 200 रुपये, पंजीकरण शुल्क 1500, संस्थान सिक्योरिटी 1000, लाइब्रेरी सिक्योरिटी 1500, लाइब्रेरी फीस 200, मेडिकल शुल्क 300, इंटरनेट शुल्क 1000, अमालगमेशन शुल्क 1700 रुपये वसूल रहा है।
 

किस कोर्स की कितनी फीस

एमएससी फिजिक्स    37400
एमएससी पर्यावरण विज्ञान    37400
एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग    37400
होटल मैनेजमेंट    35400
एमसीए    24900 
एमबीए और एमबीए टूरिज्म    22400
पीजी डिप्लोमा इन योग 14900

एबीवीपी ने कुलपति को फीस संबंधी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष अरुण भरमौरी ने कहा कि फीस कटौती के विरोध में कुलपति को ज्ञापन सौंपा है। कोरोना के चलते अभिभावकों की आर्थिक स्थिति चरमराई हुई है, ऐसे में विश्वविद्यालय की भारी-भरकम फीस देने में असमर्थ हैं। परिषद मांग करती है अतिरिक्त फंड विद्यार्थियों से न लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed