फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Technical University: 7,595 applied for the entrance exam

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: प्रवेश परीक्षा के लिए 7,595 ने किया आवेदन

Wed, 03 May 2023 11:31 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 May 2023 11:31 AM IST
सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) के लिए 7,594 अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं। बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) के लिए सबसे ज्यादा 3,615 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 

विज्ञापन
Himachal Technical University: 7,595 applied for the entrance exam
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) के लिए 7,594 अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं। बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) के लिए सबसे ज्यादा 3,615 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं बी फार्मेसी के लिए 2,977 आवेदन आए हैं। बीटेक और बी फार्मेसी के लिए भी 507 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा एमबीए, एमसीए, एमबीए (पर्यटन) की प्रवेश परीक्षा के लिए 496 अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं। तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा 14 मई को प्रस्तावित है, जिसके लिए अब जल्द परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। तकनीकी विवि, संबंधित सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में बीटेक, बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), एमसीए, एमबीए, एमबीए (पर्यटन) में प्रवेश के लिए परीक्षा करवाता है।
विज्ञापन


बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी और एमसीए की प्रवेश परीक्षा 14 मई को सुबह के सत्र में होगी। जबकि एमबीए, एमबीए (पर्यटन) की परीक्षा सायं के सत्र में करवाई जाएगी। बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की कुल सीटों की 50 फीसदी सीटें एचपीसीईटी के माध्यम से ही भरी जाती हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में चंबा, धर्मशाला, पालमपुर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, शिमला, सिरमौर जिले के अलावा एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed