फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Teachers Excluded from Election Duty Will Not Receive Leave for One Week; Department Issues Directive

हिमाचल: चुनाव ड्यूटी से बाहर रखे शिक्षकों को एक सप्ताह तक नहीं मिलेगा अवकाश, विभाग ने जारी किए निर्देश

Sat, 23 May 2026 11:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2026 11:34 AM IST
सार

 चुनाव ड्यूटी में शामिल नहीं किए गए शिक्षकों और कर्मचारियों को अब अगले एक सप्ताह तक अवकाश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Himachal Teachers Excluded from Election Duty Will Not Receive Leave for One Week; Department Issues Directive
शिक्षकों को नहीं मिलेगा अवकाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में तीन चरणों में होने जा रहे पंचायती राज चुनाव को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। चुनाव ड्यूटी में शामिल नहीं किए गए शिक्षकों और कर्मचारियों को अब अगले एक सप्ताह तक अवकाश नहीं मिलेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी और इसके लिए सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में अधिकांश शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगी हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे में शेष स्टाफ की मौजूदगी सुनिश्चित कर स्कूलों में नियमित पढ़ाई जारी रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। निदेशालय ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं। आदेशों में कहा गया है कि कई कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले अपने स्कूलों में पहुंच रहे हैं, जिससे चुनाव संबंधी कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है। अब ऐसे कर्मचारियों को सीधे संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) अथवा चुनाव प्राधिकरण को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि चुनाव अवधि के दौरान स्कूल बंद करने का फैसला केवल उच्च अधिकारियों के निर्देशों के आधार पर ही लिया जाएगा। स्कूल प्रमुखों को पहले जारी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने को कहा गया है। कॉम्प्लेक्स स्कूलों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके अधीन आने वाला कोई भी स्कूल चुनाव प्रक्रिया के दौरान बंद या बिना स्टाफ के न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed