फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Suspicious drone flew for half an hour in the residential premises of MLA Sudhir

हिमाचल: विधायक सुधीर शर्मा के आवासीय परिसर में आधा घंटा उड़ा संदिग्ध ड्रोन, पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

Wed, 12 Apr 2023 11:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Apr 2023 11:13 PM IST
सार

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा के आवासीय परिसर में आधा घंटा संदिग्ध ड्रोन उड़ने का मामला सामने आया है। विधायक ने इसे उनकी सुरक्षा में सेंधमारी और किसी बड़ी साजिश का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कांगड़ा पुलिस के पास दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Himachal: Suspicious drone flew for half an hour in the residential premises of MLA Sudhir
विधायक सुधीर शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा के आवासीय परिसर में आधा घंटा संदिग्ध ड्रोन उड़ने का मामला सामने आया है। विधायक ने इसे उनकी सुरक्षा में सेंधमारी और किसी बड़ी साजिश का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कांगड़ा पुलिस के पास दर्ज करवाई है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा को सौंपे शिकायत पत्र में सुधीर शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम 6:30 से 7:00 के बीच उनके रक्कड़ स्थित आवासीय परिसर में एक संदिग्ध ड्रोन को उड़ता हुआ देखा गया।

विज्ञापन


इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों और निजी सचिव ने इस ड्रोन से वीडियो रिकॉर्डिंग होते हुए देखी। उन्होंने शिकायत पत्र में कहा कि यह उनकी सुरक्षा और निजता में सेंधमारी जैसा है। इस तरह ड्रोन से वीडियो रिकॉर्ड किया जाना मेरे खिलाफ किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके घर के आसपास के क्षेत्र की गंभीरता के साथ छानबीन की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने मामले की जांच पूरी हो जाने तक उनके साथ जिला पुलिस का एक सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की है। गौर हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चौथी बार विधायक बने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के इस बार भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुधीर शर्मा ने उनके आवासीय परिसर में एक संदिग्ध ड्रोन उड़ने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलते ही पुलिस की तरफ से मामले की गहराई से जांच की जा रही है। - शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा



 

यह मेरी सुरक्षा में सेंध का मामला है। यह बड़ी साजिश हो सकती है। पुलिस को इसकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। - सुधीर शर्मा, कांग्रेस विधायक, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed