फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal sukhvinder sukhu govt new ministers list, rajesh Dharmani, rajender Rana

Himachal Pradesh: धर्माणी का मंत्री बनना तय, हमीरपुर से राणा पर फंसा पेच

Fri, 23 Jun 2023 10:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 10:00 AM IST
सार

घुमारवीं से कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी का मंत्री बनना लगभग तय है। हालांकि हमीरपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के नाम पर पेच फंस गया है।

विज्ञापन
himachal sukhvinder sukhu govt new ministers list, rajesh Dharmani, rajender Rana
कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं से कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी का मंत्री बनना लगभग तय है। हालांकि हमीरपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के नाम पर पेच फंस गया है। कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानिया सिंह पठानिया के नाम मंत्री पद की रेस में एकाएक सामने आया है। हालांकि, जयसिंहपुर से कांग्रेस विधायक यादविंद्र गोमा का नाम पहले से ही मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं। वहीं, जल्दी ही राज्य मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीसरे दिन भी नई दिल्ली में डटे रहे और केंद्रीय नेतृत्व से मिले तथा उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू केंद्रीय नेतृत्व से अकेले-अकेले ही मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अब तक वह केसी वेणुगोपाल, राजीव शुक्ला समेत कई अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। चर्चा है कि वह मंत्रिमंडल विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर इन नेताओं से चर्चा कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार घुमारवीं से कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी का मंत्री बनना अब लगभग तय है। धर्माणी के अलावा हमीरपुर के सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा मंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं। राणा हाईकमान को मनाने में कामयाब हो चुके हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला से होने और इस जिले के छोटा होने के नाते उनका मंत्री बनने में अभी पेच फंसा हुआ है।
विज्ञापन


अगर धर्माणी के साथ राणा मंत्री बनते हैं तो इससे एक ब्राह्मण और राजपूत को बनाकर जातीय संतुलन तो बनेगा, लेकिन क्षेत्रीय संतुलन गड़बड़ा जाएगा। यानी ऐसे में कांगड़ा को केवल एक ही नया मंत्री मिल पाएगा, जबकि कांगड़ा को तीन मंत्री देने जरूरी माना जा रहा है। चंद्र कुमार अभी तक कांगड़ा से अकेले मंत्री हैं। धर्माणी के मंत्री बनने की स्थिति में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ड्राप हो सकते हैं, क्योंकि मंत्रिमंडल विस्तार में एक साथ दो ब्राह्मणों को मंत्री बनाने के पक्ष में हाईकमान नहीं होगा। राजपूत कोटे से भवानी सिंह पठानिया का नाम भी उभरा है तो यादविंद्र गोमा अनुसूचित जाति कोटे से मंत्री बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed