फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal sukhvinder Sukhu govt increased VAT on diesel

VAT Hike Himachal: आर्थिक संकट से जूझ रही सुक्खू सरकार ने बढ़ाया वैट, डीजल तीन रुपये महंगा

Fri, 14 Jul 2023 11:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jul 2023 11:06 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। शुक्रवार आधी रात से प्रदेश में डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू रहेगी।

विज्ञापन
himachal sukhvinder Sukhu govt increased VAT on diesel
हिमाचल में डीजल पर वैट बढ़ा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। शुक्रवार आधी रात से प्रदेश में डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू रहेगी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने डीजल पर लगने वाले वैट को प्रति लीटर 7.40 से बढ़ाकर 10.40 रुपये कर दिया है। सरकार के इस फैसले से आने वाले दिनों में मालभाड़ा बढ़ने के भी आसार बन गए हैं। बस और ट्रकों का भाड़ा बढ़ने से महंगाई बढ़ने के भी आसार हैं।  

विज्ञापन


प्रदेश में इससे पहले 7 जनवरी को सरकार ने वेट में बढ़ोतरी की थी। उस समय वेट को 4.40 रुपये से बढ़ाकर 7.40 किया गया था। नवंबर 2021 में पूर्व की भाजपा सरकार ने पेट्रोल और डीजल से वेट 7 रुपये घटाया था। इससे कर एवं आबकारी विभाग को वर्ष 2021-22 में 2020-21 के मुकाबले करीब 350 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ था। इसका हवाला देते हुए जनवरी 2023 में प्रदेश सरकार ने वैट में तीन की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था। अब आर्थिक संकट को देखते हुए सरकार ने वैट में और बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed