{"_id":"6912c4e0af4aeab1310c3961","slug":"himachal-state-s-first-floating-restaurant-launched-in-gobind-sagar-lake-inaugurated-by-tourism-corporation-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गोबिंद सागर झील में प्रदेश का पहला तैरता हुआ रेस्तरां शुरू, पर्यटन निगम एमडी ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गोबिंद सागर झील में प्रदेश का पहला तैरता हुआ रेस्तरां शुरू, पर्यटन निगम एमडी ने किया उद्घाटन
Tue, 11 Nov 2025 10:40 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (बिलासपुर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:40 AM IST
सार
प्रदेश का पहला फ्लोटिंग जेटी फूड कोर्ट शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील में प्रदेश का तैरता हुआ रेस्तरां।
- फोटो : संवाद
विस्तार
गोबिंद सागर झील में हिमाचल प्रदेश का पहला फ्लोटिंग जेटी फूड कोर्ट शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम का आयोजन गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया। डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि एसोसिएशन वर्ष 2009 से गोबिंद सागर झील को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फूड कोर्ट से बिलासपुर में वाटर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन और एचपीटीडीसी के बीच एमओयू साइन हुआ। इसके तहत फ्लोटिंग जेटी फूड कोर्ट में आने वाले पर्यटकों को खाने पर विशेष छूट दी जाएगी। एमओयू पर हस्ताक्षर एसोसिएशन के प्रधान सराज अख्तर और होटल लेक व्यू बिलासपुर के मैनेजर तुलसीराम ठाकुर के बीच हुए। कार्यक्रम में एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष सराज अख्तर, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, निर्मला राजपूत और महासचिव इशान अख्तर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सराज अख्तर ने बताया कि चलो बिलासपुर, चलो हिमाचल अभियान के तहत पर्यटन को नई गति देने के लिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन