हिमाचल भाजपा: प्रदेश महिला और अनुसूचित जाति मोर्चा की नई टीम गठित, यहां पढ़ें पदाधिकारियों के नाम
भाजपा महिला मोर्चा की हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया प्रभारी प्रेम चौहान, सह मीडिया प्रभारी रूपा शारदा और अनिता गथानिया, आईटी संयोजक सुनीता कटोच, आईटी सह संयोजक मनीषा चौहान, शालिनी को बनाया गया है। इसी तरह आईटी संयोजक कांगड़ा संसदीय क्षेत्र पूजा ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र कुसुम कुमारी दीपक और दीपिका राठौर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र रितिका भारद्वाज और पूनम कुमारी और सोशल मीडिया संयोजक प्रतिभा बाली होंगे।
ये बने जिलाध्यक्ष
चंबा से जयंती दुग्गल, कांगड़ा रंजू रस्तोगी, नूरपुर सृष्टा देवी, देहरा सरिता धीमान, किन्नौर धनमाला नेगी, पालमपुर रागिनी रकवाल, लाहौल-स्पीति मनी देवी, कुल्लू कमलेश शर्मा, सुंदरनगर नीलम परमार, हमीरपुर अर्चना चौहान, ऊना अनु ठाकुर, बिलासपुर शैलजा शर्मा, सिरमौर सीमा कन्याल, सोलन इंदू ठाकुर, महासू से आशा रिठवान, शिमला से विनती शर्मा और मंडी से सीमा शर्मा होंगे। योगी ने बताया कि महिलाओं की हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या है और प्रदेश की मातृ शक्ति को और सुदृढ़ बनाते हुए हम संगठन का कार्य बूथ स्तर तक ले जाएंगे।
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी घोषित की टीम
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश डोगरा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। उन्होंने रीता धीमान, गौरव कश्यप, राजकुमार, अंजना भारती और प्रदीप सहोत्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। कृष्ण लाल चंदेल और चेतराम प्रदेश महामंत्री होंगे। उन्होंने रामकृष्ण, चंद्रसेन, केवल कुमार, लेखराज, महेंद्र पाल और सूरम सिंह को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा। कोषाध्यक्ष दुनीचंद कश्यप, कार्यालय सचिव राजेश घई और मुख्य प्रवक्ता जगजीत बग्गा होंगे। मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पीएन, चटवाल, संदीप मंगल, पैने राम, सुंदर सिंह होंगे। मीडिया प्रभारी राजीव कुमार भल्ला, सह मीडिया प्रभारी नरेश रावत, अश्वनी गिल व संजीव कुमार डोगरा होंगे। सोशल मीडिया संयोजक राकेश अत्री होंगे।
मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुछ इस प्रकार होंगे। चंबा से धीरेंद्र आचार्य, कांगड़ा से ओमप्रकाश हीर, नूरपुर से रवि कुमार, देहरा से कमल नयन डोगरा, पालमपुर से मदन लाल, लाहौल स्पीति से सुरेश कुमार, कुल्लू से पोशू राम, मंडी से किशोर कुमार, सुंदरनगर से ख्याली राम शास्त्री, हमीरपुर से राजेश सहगल, ऊना से सुभाष चंद कौंडल, बिलासपुर से बेली राम टैगोर, सिरमौर से संदीपक तोमर, सोलन से साहिब सिंह, महासू से हरिचंद डोगरा और शिमला से सतप्रकाश मानक जिलाध्यक्ष होंगे। डोगरा ने कहा कि केंद्र की ओर से अनुसूचित जाति के लिए बड़ी संख्या में कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं और धरातल पर वितरित भी कही गई है, इनका प्रचार और लाभार्थियों से मिलना मोर्चे का लक्ष्य रहेगा। हर बूथ पर मोर्चे को शक्तिशाली बनाते हुए हम काम करेंगे।