फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal State govt employees will get salary on October 1, pension will be given on this date

Himachal: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 1 अक्तूबर को मिलेगा वेतन , इस दिन होगा पेंशन का भुगतान

Sat, 28 Sep 2024 06:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 06:35 PM IST
सार


हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए खुशखबर है। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को सितंबर माह का वेतन 1 अक्तूबर को मिलेगा।

विज्ञापन
himachal State govt employees will get salary on October 1, pension will be given on this date
सरकारी कर्मियों को एक तारीख को मिलेगा वेतन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए खुशखबर है। सरकारी कर्मचारियों को सितंबर का वेतन 1 अक्तूबर और पेंशन का भुगतान 9 अक्तूबर को किया जाएगा।  प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि वित्त विभाग की ओर से सरकारी कोषागार में होने वाले नकदी के प्रवाह की समीक्षा करने के बाद निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

पिछले महीने हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन 5 सितंबर और पेंशनरों को पेंशन का भुगतान 10 सितंबर को किया गया था। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से वित्तीय संसाधनों का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करने की दिशा में यह कदम उठाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिशा में राज्य सरकार को होने वाली प्राप्तियों और व्यय असंतुलन को कम करके यह प्रयास किया जा रहा है कि ऋण राशि सही समय पर ली जाए, जिससे ऋण पर दिए जाने वाले ब्याज पर कम से कम खर्च हो।

विज्ञापन

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि 4 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री ने विधानसभा में स्पष्ट किया था कि सितंबर के वेतन के लिए वित्तीय स्थिति का आकलन करने के बाद 28 या 29 सितंबर को इस पर फिर से निर्णय लिया जाएगा, क्योंकि कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने बैंकों से ऋण लिया और उन्हें मासिक किस्त पहली तारीख को अदा करनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed