फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Staff Selection Commission: Hostel Superintendent Recruitment Exam Result Declared, Three Posts of Bandsman and Guardsman Vacant

कर्मचारी चयन आयोग: छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, बैंड्समैन एवं गार्डमैन के तीन पद रहे खाली

Wed, 09 Feb 2022 04:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Feb 2022 04:51 PM IST
सार

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए मार्च 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद दिसंबर 2020 में लिखित परीक्षा ली थी। मेरिट के आधार पर सात अभ्यर्थियों का चयन 21 फरवरी को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। 

विज्ञापन
himachal Staff Selection Commission: Hostel Superintendent Recruitment Exam Result Declared, Three Posts of Bandsman and Guardsman Vacant
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 792 के तहत तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय सुंदरनगर में छात्रावास अधीक्षक के चार पद भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए मार्च 2020 में आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


इसके बाद दिसंबर 2020 में लिखित परीक्षा ली थी। मेरिट के आधार पर सात अभ्यर्थियों का चयन 21 फरवरी को होने वाली पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। इसमें रोलनंबर 792000014, 792000124, 792000281, 792000324, 792000348, 792000491 और रोलनंबर 792000649 शामिल हैं।
विज्ञापन


बैंड्समैन एवं गार्डमैन के तीन पद रहे खाली 
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 854 के तहत होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में बैंड्समैन एवं गार्डमैन के तीन पद योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण खाली रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed