{"_id":"60a66e768ebc3ebb1b265f1a","slug":"himachal-staff-selection-commission-extended-application-date-for-379-posts-for-the-second-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने 379 पदों के लिए दूसरी बार बढ़ाई आवेदन की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने 379 पदों के लिए दूसरी बार बढ़ाई आवेदन की तिथि
Thu, 20 May 2021 07:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 May 2021 07:43 PM IST
सार
कोरोना कर्फ्यू के कारण साइबर कैफे और लोकमित्र केंद्र भी बंद हैं। अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद आयोग ने आवेदन की तारीख 30 मई कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना कर्फ्यू के कारण आवेदनकर्ताओं की दिक्कतों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने दूसरी बार ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 मई तक बढ़ा दी है। इससे पहले आवेदन की तारीख छह मई से 20 मई की गई थी। स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और भाषा अध्यापक समेत विभिन्न श्रेणियों के पद भरने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि चयन आयोग की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है। घंटों प्रयास करने के बावजूद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के कारण साइबर कैफे और लोकमित्र केंद्र भी बंद हैं। अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला ने 17 मई के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद आयोग ने आवेदन की तारीख 30 मई कर दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। आयोग ने भाषा अध्यापक, स्टाफ नर्स और जेई सिविल समेत विभिन्न श्रेणियों के 379 पद भरने को ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पोस्ट कोड 893 से लेकर 924 के अंतर्गत 32 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत इन पदों के लिए 8 अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 90 पद, फार्मासिस्ट एलोपैथी के 100, जेओए के 23, मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड-दो के 29, दमकल विभाग में फायरमैन के 43, शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापक के 9 और जलशक्ति विभाग में जेई सिविल के 10 पदों 32 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 379 पद भरे जाएंगे। उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 32 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत भरे जाने हैं, जिनके लिए योग्य अभ्यर्थी अब 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
लैब तकनीशियन के पदों के लिए 86 उत्तीर्ण
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 776 लैब तकनीशियन ग्रेड दो भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने मार्च 2020 में 162 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 29 नवंबर 2020 को लिखित परीक्षा और मार्च 2021 में पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित और मूल्यांकन परीक्षा की मेरिट के आधार पर आयोग ने 86 अभ्यर्थियों का चयन किया है। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य श्रेणी के 13 पद, सामान्य श्रेणी स्वतंत्रता सेनानी वार्ड के 2, ओबीसी के 19, ओबीसी बीपीएल के 5, एससी के 24, एससी बीपीएल के 5, एससी स्वतंत्रता सेनानी वार्ड का एक पद, एसटी के 5, एसटी बीपीएल के 2 पदों समेत कुल 76 पद खाली रह गए हैं। इन पदों के लिए भी कोई भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला।