फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal song Pink Plazo and actress Pooja Chauhan played pahari woman role

‘पिंक प्लाजो’ में पूजा चौहान ने अपने अभिनय से डाली जान, अब तक 18 लाख ने देखा गाना

Mon, 12 Aug 2019 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Aug 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Himachal song Pink Plazo and actress Pooja Chauhan played pahari woman role
- फोटो : सोशल मीडिया

लोकगीतों में अपने अभिनय से सिरमौर जिले के राजगढ़ की पूजा चौहान जान डाल रही हैं। ‘पिंक प्लाजो’ नाटी में पूजा चौहान का निभाया पहाड़ी औरत का किरदार चर्चा में है। लोक गायिका सरला दांगी और लोक गायक किशन वर्मा के गाए लोकगीत पिंक प्लाजो को 18 लाख से अधिक दर्शक देख चुके हैं। यह युगल गीत है। यह अभावग्रस्त पहाड़ी दंपती के जीवन पर आधारित है।

विज्ञापन


इसमें पत्नी अपने पति से पिंक प्लाजो सूट की मांग करती है, जबकि पति कहता है कि उसके पास पैसे नहीं है। सेब अच्छे फूले हैं तो आने वाले वक्त में सेब की अच्छी फसल होने पर ही उसके लिए पिंक प्लाजो सूट लेगा। सेब सीजन के बीच लोग इस लोकगीत को पिरोते वीडियो को खूब देख रहे हैं। इसमें पूजा चौहान ने लोक गायिका सरला दांगी की आवाज पर पहाड़ी औरत का लाजवाब अभिनय किया है तो उसके पति के रूप में मनाली के इंद्र ठाकुर ने एक्टिंग की है।

विज्ञापन

Himachal song Pink Plazo and actress Pooja Chauhan played pahari woman role

राजगढ़ निवासी 20 वर्षीय पूजा चौहान के पिता रत्न सिंह चौहान आईपीएच और पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के नेता हैं। माता संतोष देवी गृहिणी हैं। एक साल पहले पूजा ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। वह स्कूल के कार्यक्रमों में नृत्य और अभिनय में खूब भाग लेती रही हैं। निर्देशक सुरेश सुर ने उसे सबसे पहले बिरशू जाझ लोकगीत में नृत्य का मौका दिया।

इसे खूब सराहा गया। इसके बाद ओरा कोरे तू प्यार लोकगीत में भी पूजा ने नृत्य और अभिनय किया। इसके बाद पिंक प्लाजो ने तो उसे खासी पहचान दी है। पूजा कहती हैं कि जब भी बाहर निकलती हूं और लोग देखते हैं कि वह देखो पिंक प्लाजो वाली लड़की। घरवाले प्रोत्साहित करते हैं, मगर बहुत से लोग कहते हैं कि नृत्य और अभिनय में कुछ नहीं रखा, मगर इसके बावजूद वह इसे कॅरिअर की तरह लेना चाह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed