फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal soldiers martyred due to heavy avalanche in Siachen glacier

सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आने से हिमाचल का जवान शहीद

Tue, 19 Nov 2019 12:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Himachal soldiers martyred due to heavy avalanche in Siachen glacier
शहीद मनीष कुमार - फोटो : अमर उजाला

सियाचिन में उत्तरी ग्लेशियर के पास हुए भारी हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबकर हिमाचल का गबरू शहीद हो गया। डोगरा रेजिमेंट में तैनात मनीष ठाकुर (22) सोलन जिले के कुनिहार के दोची के रहने वाले थे। मनीष दो साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। मनीष ने चार दिन बाद घर आना था लेकिन मंगलवार को उसकी पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर आएगी। लद्दाख क्षेत्र के सियाचिन ग्लेशियर में बीते सोमवार को जब भारी हिमस्खलन हुआ, उस समय सेना के 6 जवान और दो पोर्टर पेट्रोलिंग कर रहे थे।

विज्ञापन


करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई वाले इस बर्फीले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आकर सभी जवान दब गए। बर्फ में दब चुके इन सैनिकों की खबर समीप की ही एक भारतीय पोस्ट पर तैनात उनके साथियों ने आर्मी मुख्यालय में दी। आर्मी ने तुरंत हेलीकॉप्टर की मदद से राहत कार्य आरंभ किया और सभी को निकालकर सैन्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन छह जवान दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन


बर्फ में दबे रहने के कारण चार सैनिकों व दो पोर्टरों को बचाया नहीं जा सका। शहीद के पिता रामस्वरूप ठाकुर और माता मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि दादी को अभी भी पोते की शहादत पर यकीन नहीं हो रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शहीद का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से बुधवार प्रात: 10 बजे चंडीगढ़ लाया जाएगा। वहां से उनके पैतृक घर पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed