फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal : Social boycott over love marriage, attempt made to burn down the young man's house; police launch i

हिमाचल: प्रेम विवाह पर सामाजिक बहिष्कार, युवक का घर जलाने की भी कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 15 Dec 2025 12:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Dec 2025 12:56 PM IST
सार

बालिग युवक-युवती को विवाह का अधिकार होने के बावजूद प्रेम विवाह करने वालों को सामाजिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। 

विज्ञापन
Himachal : Social boycott over love marriage, attempt made to burn down the young man's house; police launch i
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानून प्रेम विवाह को मान्यता देता है, लेकिन लोगों की सोच आज भी कानून से टकराती नजर आ रही है। बालिग युवक-युवती को विवाह का अधिकार होने के बावजूद प्रेम विवाह करने वालों को सामाजिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल में ऐसा मामला सामने आया है, यहां पर कोर्ट मैरिज करने वाले युवक के परिवार को सामाजिक बहिष्कार, मारपीट और आगजनी की कोशिश का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि पूरा परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। मामला बड़सर उपमंडल के करेर गांव का है। यहां 30 वर्षीय युवक और 23 वर्षीय युवती ने अक्टूबर में नई दिल्ली में कोर्ट मैरिज की थी। दोनों बालिग हैं और विवाह पूरी तरह कानूनी है। बताया जा रहा है कि युवती पक्ष इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था, लेकिन बालिग होने के चलते वे उस समय कोई कानूनी कदम नहीं उठा सके।

विज्ञापन

आरोप- शादी के दिन घर जलाने का प्रयास
देशराज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पहली दिसंबर को गांव में एक शादी समारोह के दौरान उनके घर को आग लगाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान उनकी पत्नी के साथ मारपीट भी की गई। घटना की शिकायत 2 दिसंबर को भोटा पुलिस चौकी में दर्ज करवाई गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के पिता ने कहा
युवक के पिता देशराज के अनुसार, वे पिछले करीब 32-33 वर्षों से अपनी पत्नी के साथ करेर में अपने ससुराल में रह रहे हैं, क्योंकि उनकी सास की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि बेटे द्वारा कोर्ट मैरिज करने के बाद से ही गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके परिवार का सामाजिक बहिष्कार करवा दिया गया। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलबीर ठाकुर ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन

डर के कारण दिल्ली में रह रहे नवविवाहित
परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। युवक और उसकी पत्नी फिलहाल दिल्ली में हैं और भय के चलते गांव लौटने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। देशराज ने बताया कि वे फरीदाबाद में हलवाई का काम करते हैं, जबकि घर में उनकी पत्नी और बुजुर्ग सास अकेली रहती हैं। मौजूदा हालात के कारण वे दोबारा अपने काम पर भी नहीं जा पा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा मुहैया करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed