फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Sirmour vikramaditya singh targets on Rajeev Bindal

विक्रमादित्य बोले- अफसरों को धमकाना बिंदल की आदत

Sat, 19 Aug 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 19 Aug 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Himachal Sirmour vikramaditya singh targets on Rajeev Bindal

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि नाहन के विधायक जहां से आए हैं, उन्हें वहीं भेजना होगा। अधिकारियों को धमकाना, विकास कार्यों में बाधा पहुंचाना बिंदल की आदत है।

विज्ञापन


नाहन के लिए बन रही पेयजल योजना भी भाजपा के लोगों ने ही रोकी है। वह पंजाहल में युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत हुआ। कहा कि पिछले चुनाव में लोगों को गुमराह कर बाहर से आए व्यक्ति ने जनसमर्थन लिया था।
विज्ञापन


अब लोग सब जान गए हैं। विक्रमादित्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जितने भी वादे मोदी सरकार ने किए थे, वह सब भूला दिए गए हैं।

15 लाख का जुमला, हर साल करोड़ों बेरोजगारों को रोजगार, महंगाई पर काबू, पेट्रोल की कीमतों में गिरावट जैसे वादे झूठे साबित हुए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल व सिरमौर के लिए जो किया है, वह भाजपा सपने में भी नहीं सोच सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से बूथ स्तर पर जुटने की अपील की। हिमफेड चेयरमैन अजय बहादुर ने कहा कि कांग्रेस का मिशन रिपीट होकर रहेगा। नाहन में कांग्रेस एकजुट है। टिकट जिसे भी मिले, हमें एक होकर बिंदल के खिलाफ मोर्चा खोलना होगा। 


ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस मौके पर कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक इकबाल मोहम्मद, हिमफेड के चेयरमैन अजय बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान सत्या राम, पूर्व प्रधान धनवीर सिंह ठाकुर, जिला सचिव महिपत सोलंकी, स्थानीय प्रधान सुनीता ठाकुर, पूर्व प्रधान हितेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य चैन सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed