फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal sirmour one died in a car accident, 4 injured

कार खाई में गिरने से एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Sun, 03 Sep 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Sun, 03 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
himachal sirmour one died in a car accident, 4 injured

थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत रविवार दोपहर को रेणुका-बेचड़ का बाग मार्ग पर बधाला के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती किया गया है जिसमें से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन



पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की एक इंडिका कार ददाहू से बेचड़ का बाग जा रही थी। इसी दौरान बधाला के निकट चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे कार करीब डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे 37 वर्षीय चालक विजय कुमार निवासी पंजलाता, नारायणगढ़ हरियाणा पुत्र चमन लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 60 वर्षीय रणजीत सिंह, 65 वर्षीय चमन लाल निवासी पंजलाता, द्राविल निवासी 50 वर्षीय बिशन सिंह व उसकी पत्नी 40 वर्षीय इंद्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।


 घायलों को 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया जहां चार में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें नाहन रेफर कर दिया गया। रेणुका थाने के एएसआई रघुवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।



 उधर, प्रशासन की ओर से कार्यालय कानूनगो ददाहू केआर भारद्वाज ने मृतक को 25 हजार, गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को 10-10 हजार तथा ददाहू अस्पताल में भर्ती 2 घायलों को 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed