{"_id":"61bdce7b88ff6a6cba340e0e","slug":"himachal-sirmour-news-neha-shweta-poonam-appointed-as-nursing-officer-in-aiims-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: बेटियों ने पाया मुकाम, एम्स में बनीं नर्सिंग ऑफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: बेटियों ने पाया मुकाम, एम्स में बनीं नर्सिंग ऑफिसर
Sat, 18 Dec 2021 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Dec 2021 05:36 PM IST
सार
एम्स कंबाइन नर्सिंग ऑफिसर पद की परीक्षा के परिणाम में शिलाई उपमंडल के कोड़गा पंचायत की नेहा कपूर, पच्छाद के मानगढ़ की श्वेता शर्मा और गिरिपार क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल के शिवपुर की पूनम कुमारी ने पूरे देश में जगह बनाई है।
विज्ञापन
नेहा कपूर, श्वेता शर्मा और पूनम कुमारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद सिरमौर की तीन बेटियों ने अपनी काबलियत का डंका बजाया है। जिले के गिरिपार और पच्छाद इलाके से ताल्लुक रखने वाली तीनों बेटियों ने एम्स कंबाइन नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा उत्तीर्ण की है। एम्स कंबाइन नर्सिंग ऑफिसर पद की परीक्षा के परिणाम में शिलाई उपमंडल के कोड़गा पंचायत की नेहा कपूर, पच्छाद के मानगढ़ की श्वेता शर्मा और गिरिपार क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल के शिवपुर की पूनम कुमारी ने पूरे देश में जगह बनाई है।
विज्ञापन
संगड़ाह तहसील के गांव शिवपुर की पूनम कुमारी का चयन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में नर्सिंग ऑफिसर रूप में हुआ है। पूनम के पिता रघुवीर सिंह तोमर का वर्ष 2011 में देहांत हो चुका है। जबकि उनकी मां कला देवी गृहिणी हैं। पूनम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा व शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
वहीं, कोड़गा पंचायत की नेहा कपूर ने एम्स नर्सिंग ऑफिसर कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 पास किया है। नेहा कपूर की प्रारंभिक शिक्षा गांव से हुई। 12वीं की परीक्षा मेडिकल साइंस से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब से उत्तीर्ण की। इसके बाद नेहा कपूर ने बीएससी नर्सिंग मुरारीलाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज ओच्छघाट सोलन से की और मेरिट में बीएससी नर्सिंग की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
मां सरिता ठाकुर राजकीय अस्पताल राजपुर में नर्स के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। पिता रघुवीर कपूर अधिवक्ता हैं। नेहा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कुल देवता, कुलदेवी और माता-पिता को दिया। पच्छाद के मानगढ़ की श्वेता शर्मा ने नर्सिंग ऑफिसर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रवक्ता के पद पर सेवारत पिता सूर्यकांत शर्मा और मां सविता शर्मा बेटी की इस सफलता से खुश हैं।
श्वेता शर्मा ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही स्कूल से पूरी हुई। उसके बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र के गुरुकुल कन्या स्कूल से अपनी 12वीं की पढ़ाई मेडिकल साइंस में पूरी की। उन्होंने सोलन स्थित मुरारीलाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग की। श्वेता ने 20 नवंबर को हुई एम्स की परीक्षा में देशभर में 2196वां रैंक हासिल किया है। श्वेता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।