फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal shines again on the global stage, included in the top ten places in the world for hospitality.

Himachal Tourism: फिर वैश्विक मंच पर चमका हिमाचल, मेहमाननवाजी में दुनिया के टॉप टेन स्थानों में शामिल

Sat, 14 Feb 2026 11:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Feb 2026 11:56 AM IST
सार

बुकिंग डाट कॉम के ट्रैवलर रिव्यू अवॉर्ड्स 2026 में जारी 'मोस्ट वेलकमिंग रीजन ऑन अर्थ' सूची में हिमाचल प्रदेश ने पांचवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
Himachal shines again on the global stage, included in the top ten places in the world for hospitality.
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश एक बार फिर वैश्विक मंच पर चमका है। बुकिंग डाट कॉम के ट्रैवलर रिव्यू अवॉर्ड्स 2026 में जारी 'मोस्ट वेलकमिंग रीजन ऑन अर्थ' सूची में हिमाचल प्रदेश ने पांचवां स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि टॉप-10 में शामिल होने वाला यह भारत का एकमात्र राज्य है।  इस सूची में मेक्सिको का हिडाल्गो पहले स्थान पर रहा। यह रैंकिंग दुनियाभर से मिले 37 करोड़ से अधिक सत्यापित यात्रियों के रिव्यू के आधार पर तैयार की गई है। हिमाचल को उसकी गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी, स्थानीय लोगों के सौहार्दपूर्ण व्यवहार और पर्यटकों के प्रति अपनत्व की भावना के लिए सराहा गया है।

विज्ञापन

यहां आने वाले पर्यटक केवल प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि लोगों की आत्मीयता से भी गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। राजधानी शिमला सर्दियों में बर्फ की चादर ओढ़कर पर्यटकों को आकर्षित करती है, तो मनाली और सोलंग वैली एडवेंचर प्रेमियों के लिए खास हैं। धर्मशाला और मैक्लोडगंज जैसे शांत पहाड़ी स्थल आध्यात्मिक सुकून प्रदान करते हैं, वहीं लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम क्षेत्र रोमांच के शौकीनों को लुभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी की ओर से 37 करोड़ यूजर डाटा के आधार पर 'मोस्ट वेलकमिंग डेस्टिनेशन' की सूची में पांचवां स्थान और भारत से एकमात्र प्रतिनिधित्व इस बात का प्रमाण है कि हमारी मेहमाननवाजी, आत्मीयता और सांस्कृतिक समृद्धि विश्व स्तर पर सराही जा रही है। पर्यटन विभाग इस सम्मान को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे और स्थानीय समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता देता रहेगा। -विवेक भाटिया, निदेशक, पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed