फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal: Serious diseases will no longer be incurable, AIIMS Bilaspur has started modern screening.

हिमाचल: लाइलाज नहीं रहेंगे अब गंभीर रोग, एम्स बिलासपुर ने शुरू की आधुनिक स्क्रीनिंग

Sat, 28 Feb 2026 11:21 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 11:21 AM IST
सार

 वर्ष 2026 की थीम मोर देन यू कैन इमेजन के साथ इस बार उन परिवारों के संघर्ष को रेखांकित किया जा रहा है, जो दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal: Serious diseases will no longer be incurable, AIIMS Bilaspur has started modern screening.
एम्स बिलासपुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया भर में हर साल फरवरी का अंतिम दिन विश्व दुर्लभरोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम मोर देन यू कैन इमेजन के साथ इस बार उन परिवारों के संघर्ष को रेखांकित किया जा रहा है, जो दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे हैं। इस दिशा में एम्स बिलासपुर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में उच्च जोखिम वाली माताओं के नवजात शिशुओं की आनुवंशिक विकारों की जांच अब टैंडम मास स्पेक्ट्रोमेट्री तकनीक से की जा रही है।

विज्ञापन

दुर्लभ बीमारियों के प्रबंधन में सबसे बड़ी चुनौती समय पर पहचान न होना है। एम्स बिलासपुर में इस आधुनिक तकनीक के जरिये शिशुओं के रक्त के नमूनों की सूक्ष्म जांच की जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि शुरुआती घंटों या दिनों में बीमारी पकड़ में आ जाए, तो समय रहते उपचार से बच्चे को स्थायी विकलांगता या गंभीर खतरों से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में कई दुर्लभ बीमारियां हैं, जिनसे आठ फीसदी आबादी प्रभावित है। इनमें से 75 फीसदी बच्चे हैं। एम्स के कुलपति डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार की राष्ट्रीय दुर्लभ रोग नीति के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में बड़ा इजाफा किया गया है। वर्तमान में राष्ट्रीय नीति के तहत 63 दुर्लभबीमारियों को उपचार के लिए अधिसूचित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed