फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal school opening news: school opened for 10th to plus class in himachal pradesh live updates

हिमाचल में चार माह बाद खुले स्कूल, 10वीं से 12वीं की नियमित कक्षाएं शुरू

Mon, 02 Aug 2021 10:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Aug 2021 10:31 AM IST
सार

पांचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चे शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए स्कूल आ सकेंगे। अभी अप्रैल, 2021 से स्कूल पूरी तरह बंद थे।

विज्ञापन
Himachal school opening news: school opened for 10th to plus class in himachal pradesh live updates
कन्या स्कूल ऊना में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में करीब चार महीने बाद सोमवार से स्कूल खुल गए हैं। पहले चरण में 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की आज से नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। शिक्षा विभाग ने इसके लिए एसओपी जारी की है। थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइज करवाने के बाद ही बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


एसओपी के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को मास्क पहनना अनिवार्य है। स्कूलों में प्रार्थना सभाएं नहीं हुईं। एक डेस्क पर एक विद्यार्थी ही बैठा। ज्यादा बच्चे होने पर दो-दो क्लास रूम में बच्चे बिठाए जाएंगे। स्कूल खुलने का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश करने और छुट्टी के बाद घर जाने का समय अलग-अलग रहेगा।
विज्ञापन


मौसम साफ रहने पर खुले में भी कक्षाएं लग सकती हैं। पांचवीं और आठवीं कक्षा के बच्चे शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए स्कूल आ सकेंगे। अभी अप्रैल, 2021 से स्कूल पूरी तरह बंद थे। उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई से कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थान खोले जा चुके हैं। कॉलेजों में 16 अगस्त से नया सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जुलाई से कॉलेजों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दाखिले शुरू हो चुके हैं। सरकार के निर्देशों के बाद सभी स्कूलों को समय-समय पर सैनिटाइज करना जरूरी होगा। सोमवार से सरकारी स्कूलों में सभी शिक्षकों को हाजिर रहना अनिवार्य किया गया है। उधर, बता दें कि चंबा उपमंडल में मिंजर मेले की स्थानीय छुट्टी के चलते 3 अगस्त, लाहौल-स्पीति जिले में 10 और कुल्लू जिले में 16 अगस्त से स्कूल खुलेंगे।


छोटी हो गईं वर्दियां-जूते, करनी पड़ी खरीद
बच्चे मार्च, 2020 के बाद नियमित रूप से स्कूल नहीं गए। ऐसे में बच्चों की वर्दियां और जूते छोटे हो गए हैं। अभिभावक अब उनके लिए नई वर्दी और जूतों की खरीदारी कर रहे हैं। 12वीं के बच्चों के अभिभावक इसलिए भी हिचकिचा रहे हैं कि इसके बाद उनके बच्चों ने कॉलेज जाना है। ऐसे में पैसा क्यों बरबाद करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed