फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal School Education Board declared the result of D.L.Ed candidates

HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया डीएलएड अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित

Thu, 26 May 2022 08:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 May 2022 08:28 PM IST
सार

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परिणाम संबंधित शिक्षण संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थानों की लॉगइन आईडी पर अपलोड कर दिया है। 

विज्ञापन
Himachal School Education Board declared the result of D.L.Ed candidates
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार डीएलएड बैच 2019-2021 भाग-1, भाग-2 तथा बैच 2020-2022 भाग-1 के संबंधित शिक्षण संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थानों की ओर से मैनेजमेंट कोटे के अंतर्गत तथा अपने स्तर पर दाखिल किए प्रशिक्षुओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परिणाम संबंधित शिक्षण संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थानों की लॉगइन आईडी पर अपलोड कर दिया है। डीएलएड पार्ट-1 बैच 2019-2021 के तहत 172 अभ्यर्थियों में से 82 अभ्यर्थी पास हुए तथा 85 अभ्यर्थियों का परिणाम री-अपीयर है।

विज्ञापन


पांच अभ्यर्थियों को फेल घोषित किया गया है। डीएलएड पार्ट-2 बैच 2019-2021 के तहत 172 अभ्यर्थियों में से 76 अभ्यर्थी पास हुए हैं और छह अभ्यर्थी री-अपीयर हुए। डीएलएड पार्ट-1 में पास न होने के कारण 90 अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलई रहा है। डीएलएड पार्ट-1 बैच 2020-2022 में 116 अभ्यर्थियों में से 57 अभ्यर्थी पास हुए हैं तथा 50 अभ्यर्थी री-अपीयर रहे हैं, जबकि चार अभ्यर्थियों का परिणाम फेल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed