फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board: Applications invited for admission in Eklavya schools of the state

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: प्रदेश के एकलव्य विद्यालयों में प्रवेश के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन, जानें अंतिम तिथि

Tue, 06 Jun 2023 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jun 2023 06:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश के तीन जिलों में एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल विद्यालय चल रहे हैं। 

विज्ञापन
Himachal School Education Board: Applications invited for admission in Eklavya schools of the state
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित अभ्यर्थी 6 जून से 24 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जबकि इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई को 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश के तीन जिलों में एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल विद्यालय चल रहे हैं। इनमें चंबा के भरमौर के होली और पांगी के किलाड़ के अलावा किन्नौर के नचार और लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी में एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल विद्यालय चल रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह आवेदन छठी कक्षा में प्रवेश के लिए मांगे गए हैं। इस दौरान प्रदेश के इन चारों स्कूलों में 150 सीटें भरी जाएंगी, इसमें 75 लड़कियां और इतने ही लड़के शामिल होंगे। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए पहले प्रवेश परीक्षा होगी, जिसका आयोजन 16 जुलाई को होगा। अभ्यर्थी 24 जून तक ऑनलाइन माध्यम से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 25 जून से 27 जून तक ऑनलाइन आवेदनों में शुद्धिकरण होगा। परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे और 16 जुलाई को 11 बजे से एक बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी इस बारे में बोर्ड की वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed