{"_id":"6450fa24011e11b6500f4d8a","slug":"himachal-s-vishal-sharma-will-be-the-captain-of-indian-team-in-korfball-world-cup-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कोर्फबाल विश्वकप में भारतीय टीम के कप्तान होंगे हिमाचल के विशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कोर्फबाल विश्वकप में भारतीय टीम के कप्तान होंगे हिमाचल के विशाल
Tue, 02 May 2023 05:30 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू(हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 May 2023 05:30 PM IST
सार
भारतीय टीम के कोच विनोद ठाकुर ने कहा कि भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश के विशाल शर्मा को दूसरी बार कप्तान चुना गया है। इससे पहले वर्ष 2022 में भी भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं।
विज्ञापन
भारतीय कोर्फबाल टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
5 से 7 मई तक थाईलैंड के पट्टाया शहर में होने वाले बीच कोर्फबाल विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। आठ सदस्यीय टीम में हिमाचल प्रदेश के दो खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारतीय टीम के कोच विनोद ठाकुर ने कहा कि भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश के विशाल शर्मा को दूसरी बार कप्तान चुना गया है। इससे पहले वर्ष 2022 में भी भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा यामिणी ढिल्लो (रामपुर बुशहर) हिमाचल प्रदेश, रजत शर्मा राजस्थान, सोलोमन राव तमिलनाडु, राजीव राजस्थान, शिवानी जम्मू-कश्मीर, तनिशा और परीधि राजस्थान सहित आठ सदस्यीय टीम भारत का प्रतिनिधित्व करेरी। चयनित खिलाड़ियों को गोवा में प्रशिक्षित किया गया है। 2022 में विश्व कप कोर्फबाल प्रतियोगिता में भी भारतीय टीम ने कई वर्षों बाद अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया था। भारतीय टीम मंगलवार को विश्व कप के लिए गोवा से थाईलैंड पट्टाया शहर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन