फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal's six kabaddi players selected for India camp

Himachal News: हिमाचल के छह कबड्डी खिलाड़ी इंडिया कैंप के लिए हुए चयनित

Sun, 07 May 2023 12:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 07 May 2023 12:10 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान राजकुमार ब्रांटा, महासचिव कृष्ण लाल सहित समस्त एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य से छह खिलाडि़यों का इंडिया कैंप के चयनित होना गर्व की बात है। 

विज्ञापन
Himachal's six kabaddi players selected for India camp
हिमाचल के छह कबड्डी खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल की पांच महिला और एक पुरूष खिलाड़ी का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। शिविर 8 मई से साई सेंटर गांधीनगर गुजरात में शुरू होगा, जो 22 मई तक चलेगा। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सोलन से अंकिता चंदेल और ज्योति, कुल्लू की कविता, सिरमौर से पुष्पा और साक्षी चंदेल, पुरुष वर्ग में ऊना के विशाल भारद्वाज शामिल हैं। इस शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से एशियन गेम्स-2023 के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। शिविर में देशभर से कुल 40 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हिमाचल के यह खिलाड़ी पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता कई बार इंडिया की जर्सी पहनकर विदेशों में नाम चमका चुकी हैं। कविता राइट कवर की खिलाड़ी हैं। इंडिया कैंप के लिए चयनित पुष्पा और ज्योति ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान राजकुमार ब्रांटा, महासचिव कृष्ण लाल सहित समस्त एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य से छह खिलाडि़यों का इंडिया कैंप के चयनित होना गर्व की बात है। उम्मीद है कि सभी खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed