फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal's daughters in pre quarter of National Handball Competition

उपलब्धि: राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर में हिमाचल की बेटियां

Mon, 28 Nov 2022 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 08:42 PM IST
सार

 51वीं राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हिमाचल की टीम ने पूल एफ में तीन मैच जीतकर टॉप किया है। 

विज्ञापन
Himachal's daughters in pre quarter of National Handball Competition
हिमाचल की बेटियां - फोटो : संवाद

विस्तार

आंध्र प्रदेश के नांदयाल में चल रही 51वीं राष्ट्रीय वरिष्ठ महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हिमाचल की टीम ने पूल एफ में तीन मैच जीतकर टॉप किया है। पूल के अंतिम मैच में अवंतिका के चार, दिव्या के तीन, मनीषा और मोनिका के दो-दो और वंदना, शिवानी और आंचल के एक-एक गोल की बदौलत प्रदेश की टीम ने झारखंड को 16-5 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली। तीनों मैचों में प्रदेश की गोलकीपर मानसी और काजल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इससे पहले असम के खिलाफ मुकाबले में टीम ने 17-1 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 14-4 के अंतर से जीत हासिल की। टीम के मैनेजर हरिओम शर्मा और पूनम कृष्ण ने उम्मीद जताई कि टीम आगे के मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन


घुमारवीं और ऊना कॉलेज का जीत से आगाज
वहीं, एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में अंतर महाविद्यालय पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। नगर परिषद मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी विवि के उपकुलपति  प्रो. शशि कुमार धीमान ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला घुमारवीं और बलद्वाड़ा कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें घुमारवीं ने बलद्वाड़ा को 25-7 से हराया। वहीं, ऊना ने पीजी सेंटर शिमला को 19-11  के अंतर से हरा दिया। सरकाघाट कॉलेज ने गौतम कॉलेज हमीरपुर को 15-11 के अंतर से हराया। एमएलएसएम सुंदरनगर ने मंडी कॉलेज को 25-15 से, डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने घुमारवीं कॉलेज को 18-15 और ऊना कॉलेज ने एसवीएसडी कॉलेज भटोली को 21-15 के अंतर से हराया। बिलासपुर ने सरकाघाट कॉलेज को 21-12 से हराया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने बताया कि मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले नगर परिषद मैदान कांगड़ा में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली, लवली विवि जालंधर की टीम क्वार्टर फाइनल में
उधर, सुंदरनगर स्थित एमएलएसएम कॉलेज में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को पहला मैच दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी के मध्य खेला गया। दिल्ली ने 117 रन से जीत हासिल कर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसमें मानसी शर्मा ने नाबाद 81, नीतिका ने 75 और आयुषी सोनी ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया। जवाब में पंजाबी यूनिवर्सिटी की टीम 20 ओवर में महज 8 विकेट पर 64 रन ही बना पाई। दिल्ली की खुशी ने 3, पूजा ने 2, वंदना और आयुषी सोनी ने 1-1 विकेट लिया। दूसरा मैच एमजेपीआर यूनिवर्सिटी रोहिलखंड बरेली और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर के मध्य खेला गया। इसमें लवली यूनिवर्सिटी ने 205 रन से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लवली यूनिवर्सिटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 1 विकेट पर 247 रन बनाए। सुमित्रा ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 117 रन और  नजमा ने 75 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी एमजेपीआर यूनिवर्सिटी रोहिलखंड 17 ओवर में 42 रन बनाकर ढेर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed