फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's apple will transported to Kerala by apple train, decision taken in the meeting

Himachal Apple: एप्पल ट्रेन से केरल जाएगा हिमाचल का सेब, बैठक में हुआ मंथन

Fri, 23 Jun 2023 10:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 10:07 AM IST
सार

सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश खन्ना ने बताया कि चंडीगढ़ से कोच्चिवल्ली जाने वाली केरल संपर्क क्रांति से हिमाचल का सेब केरल पहुंचाया जा सकता है। बागवान चाहें तो 20 डिब्बों की पूरी एप्पल ट्रेन भी चल सकती है। 

विज्ञापन
Himachal's apple will transported to Kerala by apple train, decision taken in the meeting
रेलवे अधिकारियों और बागवानों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में पहली बार रेलवे हिमाचल प्रदेश का सेब केरल पहुंचाने के लिए एप्पल ट्रेन चलाएगा। पहली बार ही हिमाचल और केरल की सहकारी समितियों के माध्यम से प्रदेश के बागवानों का सेब सीधे ग्राहक तक पहुंचेगा। रेलवे बागवानों को सस्ती परिवहन सुविधा देगा। बिचौलियों का खेल खत्म होने से ग्राहकों को सस्ता सेब मिलेगा। शिमला रेलवे स्टेशन पर रेल से सेब ढुलाई को लेकर हुई रेलवे के अधिकारियों और बागवानों की बैठक में इसे लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबाला डॉ. रितिका वशिष्ठ ने की। सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश खन्ना ने बताया कि चंडीगढ़ से कोच्चिवल्ली जाने वाली केरल संपर्क क्रांति से हिमाचल का सेब केरल पहुंचाया जा सकता है। बागवान चाहें तो 20 डिब्बों की पूरी एप्पल ट्रेन भी चल सकती है। प्रतिकिलो लगभग 9.70 पैसे किराया लगेगा। 3,125 किलोमीटर की दूरी 48 घंटे में तय होगी।
विज्ञापन

 

ट्रकों के मुकाबले कम समय लगेगा। बैठक में कालका-हावड़ा एक्सप्रेस से भी सेब भेजने पर चर्चा हुई। इस रूट पर 36 घंटे में 6.50 पैसे प्रतिकिलो के किराये पर सेब पहुंचेगा। कोलकाता में छोेटे आकार के सेब की अधिक मांग के चलते बागवानों को लाभ होगा। स्टोन फ्रूट ग्रोवर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंघा ने शिमला की चेरी मुंबई भेजने की संभावना पर भी चर्चा की।

चेरी की गुणवत्ता के लिए वातानुकूलित वैगन की उपलब्धता की मांग उठाई। किसान सभा के अध्यक्ष डाॅ. कुलदीप तंवर, प्रोग्रेसिव ग्रोवर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशुतोष चौहान, ज्ञान विज्ञान समिति से ओम प्रकाश भुवेटा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक संजय गेरा, वाणिज्य निरीक्षक विकास मलिक, दर्शन सिंह गिल बैठक में उपस्थित रहे।
 

सेब से पहले फ्रासबीन भेजने का होगा ट्रायल
आढ़ती संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नाहर सिंह चौधरी ने कहा कि ट्रेन के माध्यम से फ्रासबीन कोलकाता भेजना चाहते हैं, लेकिन लोडिंग अनलोडिंग के नाम पर नाजायज पैसा नहीं लिया जाना चाहिए। अकेले शिमला मंडी से रोजाना 2 वैगन (चार ट्रक) माल भेज सकते हैं। रेल अधिकारियों ने ट्रायल के तौर पर सेब से पहले एक बार फ्रासबीन भेजकर शुरुआत करने का आग्रह किया।
 
विज्ञापन

भविष्य में रेल ही सेब परिवहन का माध्यम : सिंघा
सेब उत्पादक संघ के संरक्षक राकेश सिंघा ने बताया कि बागवान सहकारी समितियों के जरिये रेल से सेब सीधे केरल भेजना चाहते हैं। बिचौलियों का खेल खत्म होने पर लोगों को सेब सस्ता मिलेगा। भविष्य में रेल ही सेब परिवहन का विकल्प बनेगा। केरल से किसान कोकोपीट वापिस भेजने के भी इच्छुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed