{"_id":"600c1a348ebc3e2e3d59f9b9","slug":"himachal-roadways-reduced-volvo-and-ac-bus-fares","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी ने वोल्वो और एसी बसों में घटाया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी ने वोल्वो और एसी बसों में घटाया किराया
Sat, 23 Jan 2021 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Jan 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने जनता की सुविधा के लिए वोल्वो और एसी बसों के किराए को कम कर दिया है। अब मैक्लोडगंज से दिल्ली जाने वाली में वोल्वो बस का किराया 1669 से कम कर 1411 कर दिया है। अब वोल्वो और एसी बसों में लॉकडाउन के पहले वाला ही किराया यात्रियों से लिया जाएगा। धर्मशाला से दिल्ली जाने वाली बस में अब किराया 1622 रुपये से कम कर 1373 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पहले जो किराया लिया जा रहा था, अब उसी किराए पर सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
कहां कितना किराया
स्थान पुराना किराया नया किराया
मैक्लोडगंज-दिल्ली 1669 1411
धर्मशाला-दिल्ली 1622 1373
कांगड़ा-दिल्ली 1531 1301
मैक्लोडगंज-चंडीगढ़ 1021 830
धर्मशाला-चंडीगढ़ 974 792
कांगड़ा-चंडीगढ़ 884 720