फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Road Transport Corporation will run buses for Ayodhaya Ram Mandir in the budget session, all formalit

Ayodhaya Ram Mandir: अयोध्या के लिए बजट सत्र में बसें चलाएगा हिमाचल पथ परिवहन निगम, सभी औपचारिकताएं पूरी

Wed, 07 Feb 2024 10:35 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Feb 2024 10:35 AM IST
सार

 एचआरटीसी प्रबंधन ने बस सेवा शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। शिमला, ऊना, नालागढ़, मनाली, हमीरपुर और धर्मशाला से अयोध्या के लिए बसें चलेंगी। 

विज्ञापन
Himachal Road Transport Corporation will run buses for Ayodhaya Ram Mandir in the budget session, all formalit
एचआरटीसी की नई बस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाने के इच्छुक हिमाचल के लोगों के लिए खुशखबरी है। बजट सत्र के दौरान हिमाचल से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने बस सेवा शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। शिमला, ऊना, नालागढ़, मनाली, हमीरपुर और धर्मशाला से अयोध्या के लिए बसें चलेंगी। रूट परमिट लेने के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से एचआरटीसी को काउंटर साइन भी मिल गए हैं। नालागढ़ से अयोध्या के लिए बस वाया बरेली चलाई जाएगी, अन्य बसें वाया दिल्ली चलेंगी।

विज्ञापन


नालागढ़ से अयोध्या पहुंचने में बस 19 घंटे का समय लेगी। बस शाम 4:00 बजे नालागढ़ से रवाना होगी और अगले दिन 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी। शिमला से अयोध्या के लिए बस की रवानगी का समय शाम 7:30 बजे तय किया गया है। 25 घंटे बाद अगले दिन शाम 8:00 बजे बस अयोध्या पहुंचेगी। शिमला से अयोध्या के लिए वोल्वो का संचालन भी प्रस्तावित है, हालांकि इसके लिए अभी टाइम टेबल तय नहीं किया गया है। दिल्ली होते हुए अयोध्या जाने वाली बसें यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर रवाना होंगी। दिल्ली से अयोध्या की 732 किलोमीटर की दूरी बसें 13 घंटे में तय करेंगी। बसें रोजाना संचालित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


बसें चलाने को सभी औपचारिकताएं पूरी
अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। हिमाचल से अयोध्या के लिए 6 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। काउंटर साइन के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारियों से बात हो गई है। सरकार के आदेश मिलते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।- पंकज सिंघल, महाप्रबंधक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या धाम बस टर्मिनल में होगी पार्किंग
अयोध्या धाम बस टर्मिनल में बसों की पार्किंग की जाएगी। दिल्ली और अयोध्या के बीच जरूरत पड़ने पर डीजल भरवाने की भी व्यवस्था कर ली गई है। बसों में चालक दिल्ली और अयोध्या में बदलेंगे। यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर बस को खानपान के लिए रोका जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed