फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Renowned industrialists will be invited to invest in the state, investors meet will be held in Ahmed

हिमाचल: नामी उद्योगपतियों को दिया जाएगा प्रदेश में निवेश का न्योता, अहमदाबाद में होगी इन्वेस्टर्स मीट

Tue, 22 Jul 2025 11:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Jul 2025 11:02 AM IST
सार

 ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क में फार्मा उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया जाना है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़ और सिरमौर में भी उद्योग लगाने के लिए निवेशकों के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Himachal: Renowned industrialists will be invited to invest in the state, investors meet will be held in Ahmed
मेडिकल डिवाइस पार्क(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उद्योगपतियों को हिमाचल में निवेश करने के लिए अहमदाबाद में इन्वेस्टर मीट आयोजित की जा रही है। इसमें 300 से ज्यादा नामी उद्योगपतियों को बुलाया जा रहा है। ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क में फार्मा उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया जाना है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़ और सिरमौर में भी उद्योग लगाने के लिए निवेशकों के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित उद्योग विभाग के आला अधिकारी इस मीट में शामिल रहेंगे।

विज्ञापन

अहमदाबाद में जाइडस लाइफ साइंसेज, टोरेंट फार्मास्युटिकल, कैडिला फार्मा, इंटास फार्मास्युटिकल जैसे नामी कंपनियां वर्षों से जमी हुई हैं। इन कंपनियों को भी हिमाचल में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। हाल ही में उद्योग विभाग ने मुंबई और हैदराबाद में कई उद्योगपतियों के हिमाचल में निवेश करने के लिए बैठक की थी। इसमें 130 नई फार्मा कंपनियों ने हिमाचल में निवेश करने की इच्छा जताई। इस बैठक में भी मैन्युफैक्चरिंग इंडियन ग्रुप, पंजाब, हरियाणा, जम्मू में फार्मा कंपनियों के मालिकों ने भाग लिया। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने उन्हें उद्योग लगाने के लिए हर तरह की सहायता देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग लगाने के लिए जो भी औपचारिकताएं है, वह एक छत के नीचे उपलब्ध कराई जांएगी। इस बैठक में कई उद्योगपतियों ने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क कर उद्योग लगाने की इच्छा जाहिर की है। इससे आगे बढ़ते हुए अब उद्योग विभाग ने फार्मा का गढ़ माने जाने वाले अहमदाबाद में उद्योगपतियों के साथ बैठक करने का फैसला लिया है। उद्योग विभाग की ओर से कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। इनवेस्टर मीट से पहले अगले महीने तक उद्योग विभाग के अधिकारियों की एक टीम अहमदाबाद जा सकती है।

विज्ञापन

साल के अंत तक 10 हजार लोगों को रोजगार देने का रखा है लक्ष्य
उद्योग विभाग ने इस साल के अंत तक हिमाचल के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उद्योगों में रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इसके चलते प्रदेश सरकार हिमाचल में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित करने के लिए कंपनियों के साथ संपर्क बनाने में जुटे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed