फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal reels under intense cold waves.

हिमाचल में प्रचंड ठंड का प्रकोप, तीन शहर माइनस में

Sat, 10 Jan 2015 08:23 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal reels under intense cold waves.

हिमाचल प्रदेश में भले ही मौसम साफ हो, लेकिन धूप खिलने से पारा लगातार गिर रहा है। इससे प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है और प्रचंड ठंड पड़ रही है। शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों का न्यूनतम पारा माइनस में रहा जबकि तीन शहर जीरो डिग्री में ठिठुर रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम पारा 9 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है।

विज्ञापन


ऊना में सुबह-शाम धुंध और कोहरे से बुरा हाल है। राजधानी में शनिवार को तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 12 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। 13 और 14 जनवरी को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

केलांग का तापमान -9.8 डिग्री पहुंचा

Himachal reels under intense cold waves.

15 जनवरी को भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 16 जनवरी से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान इस तरह से रहा। केलांग का तापमान -9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा का तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली का तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुंदरनगर का तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भुंतर का तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊना का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंबा का तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोलन 1.0, धर्मशाला 4.4, शिमला 6.0, पालमपुर 6.5 और डलहौजी का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed