{"_id":"60bf55388ebc3e33055a3454","slug":"himachal-received-49350-doses-for-covid-vaccination-of-people-in-the-age-group-of-18-to-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में युवाओं को 14 जून से लगेगी वैक्सीन, सरकार को 49350 खुराकें मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में युवाओं को 14 जून से लगेगी वैक्सीन, सरकार को 49350 खुराकें मिलीं
Tue, 08 Jun 2021 10:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:18 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की कोविड वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार को 49350 खुराकें मिल गई हैं। जबकि 40980 वैक्सीन 16 जून, 49350 वैक्सीन 26 जून और 27500 वैक्सीन दो जुलाई तक उपलब्ध होंगी। यह जानकारी वैक्सीन निर्माता कंपनी ने सरकार को दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 18 से 44 साल आयु वर्ग यानी युवाओं को सोमवार 14 जून से फिर वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से मंगलवार को 49,350 वैक्सीन की डोज भेजी गई है। टीका लगवाने के लिए पूर्व की ही तरह दो दिन पहले स्लॉट बुक करने होंगे। प्रदेश सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट में यह वैक्सीन बुक कराई थी, अब राज्य को केंद्र सरकार से निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध होगी। अभी प्रदेश को 11 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज अगली तीन किस्तों में 2 जुलाई तक और मिलेगी।
विज्ञापन
वैक्सीन की कमी के चलते 31 मई से राज्य में 18 प्लस वालों के लिए टीकाकरण बंद है। युवा भी वैक्सीन आने के इंतजार में थे। एनएचएम हिमाचल के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 1 लाख 67 हजार वैक्सीन की डिमांड भेजी गई थी। अन्य बची हुई वैक्सीन भी जल्द रराज्य को मिल जाएगी। वहीं 21 जून से केंद्र सरकार से राज्य को फ्री वैक्सीन मिलना भी शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि राज्य को अभी तक तीन बार 18 से अधिक आयु वर्ग वालों को और वैक्सीन मिलनी है। इसमें 16 जून को 40,980 की खेप मिलेगी। 26 जून को 49,350 डोज मिलेगी और 2 जुलाई को 27,500 डोज मिलेगी। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के पास 11 लाख 7 हजार 830 डोज आने वाले समय में और पहुंचेगी।
विज्ञापन
32 लाख में से अभी 1 लाख 4 हजार युवाओं को ही लगी पहली डोज
राज्य में 18 से 44 साल के बीच के युवाओं की संख्या लगभग 32 लाख है। अभी तक 1 लाख 4 हजार लोगों को ही वैक्सीन की पहली डोज लगी है। 31 लाख के करीब लोगों को डोज अभी लगाई जानी है। उधर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि अब वैक्सीनेशन में गति आएगी। हिमाचल में वैक्सीन लगाने के लिए मारामारी खत्म खत्म होगी।
विज्ञापन
वैक्सीन लगाने में हिमाचल देशभर में अव्वल
राज्य की करीब 36 फीसदी आबादी को वैक्सीन लग चुकी है। यह आंकड़ा देशभर में अव्वल है। वैक्सीनेशन की बात करें तो राज्य में 24, 65, 448 लोगाें को वैक्सीन लग गई है। इनमें से 20,28,826 को वैक्सीन की पहली डोज और 4,36,622 को दोनों डोज लगाई जा चुकी है।