फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rampur Bushahar Accident: Car fall in Gorge Four Killed One Injured

Himachal Accident:सड़क से 500 मीटर नीचे खड्ड में गिरी कार, चार लोगों की मौत; शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा

Wed, 28 Jun 2023 11:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Jun 2023 11:15 PM IST
सार

रामपुर में एक कार सड़क से 500 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दुल्हन का भाई, मामा और ममेरी बहन शामिल हैं।

विज्ञापन
Himachal Rampur Bushahar Accident: Car fall in Gorge Four Killed One Injured
खड्ड में गिरी कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाली कलेडा-मझेवटी सड़क पर बुधवार सुबह 8:00 बजे एक कार सड़क से 500 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। युवती को खनेरी अस्पताल से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला रेफर कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन करने में जुट गई है।

विज्ञापन


डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने बताया कि ऑल्टो कार (एचपी 06 बी 3901) में सवार होकर पांच लोग कलेडा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में दुल्हन का भाई, मामा और ममेरी बहन शामिल है। सुबह 8:00 बजे जैसे ही कार शलून कैंची के समीप पहुंची तो चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे भैंरा खड्ड में जा गिरी। हादसे की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों से मिली। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस, गृहरक्षकों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों और घायल को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। इस हादसे में दुल्हन का भाई चालक अविनाश मांटा (24) पुत्र देविंद्र मांटा निवासी गांव चाकली, डाकघर देवठी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, दुल्हन की ममेरी बहन हिमानी (19) पुत्री स्व. दलीप सिंह, दुल्हन का मामा संदीप (40) पुत्र चेतराम और सुमन (22) पुत्री भागचंद तीनों निवासी गांव कुखी, डाकघर दरकाली, तहसील रामपुर, जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शिवानी (22) पुत्री स्व. दलीप सिंह, गांव कुखी, डाकघर दरकाली, तहसील रामपुर, जिला शिमला को घायल अवस्था में रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया है। उधर, एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि कार हादसे के मृतकों के परिजनाें को 25-25 हजार रुपये, जबकि घायल को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed