फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rains: cm sukhvinder sukhu said that govt will now give one lakh each to the disaster victims, there

हिमाचल: मुख्यमंत्री बोले-आपदा पीड़ितों को अब 5,000 नहीं एक-एक लाख देगी सरकार, राहत मैन्युअल में बदलाव होगा

Wed, 12 Jul 2023 05:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jul 2023 05:37 PM IST
सार

सैंज में बाढ़ प्रभावित लोगों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने जान-माल के नुकसान पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

विज्ञापन
Himachal Rains: cm sukhvinder sukhu said that govt will now give one lakh each to the disaster victims, there
पुनर्वास केंद्र में बाढ़ पीड़ितों के साथ सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने किया भोजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार राहत मैन्युअल में बदलाव करेगी। आपदा प्रभावितों को अब एक-एक लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। पहले यह राशि 5000 रुपये दी जाती थी। नुकसान का अलग से मुआवजा दिया जाएगा। सैंज में बाढ़ प्रभावित लोगों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने जान-माल के नुकसान पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने एक करोड़ रुपये की त्वरित राहत राशि जारी करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फंसे पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान निरंतर जारी है। इसके लिए छह हेलिकॉप्टर उपलब्ध करवाए गए हैं। सैंज क्षेत्र में बेहतर संपर्क सुविधा के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को मौके पर ही 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सैटेलाइट फोन भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही पेजयल आपूर्ति योजनाओं को भी बहाल कर दिया जाएगा। सूबे के विभिन्न स्थानों पर फंसे पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को निकालने के लिए हवाई सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। 

बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और मरीजों को पहले निकालने के निर्देश
सीएम ने कहा, चंद्रताल में फंसे लोगों के बचाव के लिए पहली हेलिकाॅप्टर सेवा मंगलवार सुबह शुरू की गई, लेकिन खराब मौसम के कारण इसमें देरी हुई है। शाम की फिर हेलिकाॅप्टर ने उड़ान भरी और सात लोगों को सुरक्षित भुंतर पहुंचाया गया। प्रशासन को बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चों और रोगियों को चंद्रताल से निकालने के निर्देश दिए गए हैं। चंद्रताल में फंसे अन्य लोगों को काजा भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed