मौसम: हिमाचल में अगले चार दिन ऊंचे इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 48 घंटे में और गिरेगा तापमान; जानें
हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक ऊंचाई वाले इलाकों में बदलता रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 30 अक्टूबर को जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 30 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, 30 अक्तूबर से 2 नवंबर के दौरान लाहौल-स्पीति और कांगड़ा, चंबा तथा कुल्लू जिलों की पर्वतीय श्रृंखलाओं में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संभावना कुछ चुनिंदा क्षेत्रों के लिए है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इस अवधि के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है।
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: On the weather forecast, Senior Scientist, IMD Himachal Pradesh, Sandeep Kumar Sharma says, “Over the past 24 to 48 hours, light to moderate rainfall has been reported in some areas of Shimla, Kinnaur, Solan and Lahaul-Spiti districts, while light snowfall has been reported over the higher reaches... From October 30 to November 3, the weather is expected to remain clear... However, between October 30 and November 2, light rainfall is possible at isolated places in Lahaul-Spiti, the ranges of Kangra, Chamba and Kullu districts...”
— ANI (@ANI) October 30, 2026
जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार 1 और 2 नवंबर को चंबा तथा कांगड़ा के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 1 नवंबर को कुल्लू और मंडी में भी एक-दो स्थानों पर मौसम बदलने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में ज्यादातर केंद्रों पर 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।
बीते 24 घंटों में मूरंग में सबसे अधिक 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा धर्मपुर में 6.0, सांगला में 5.4, कसौली में 4.0, पांवटा साहिब में 3.4, कल्पा में 2.6, कुफरी में 2.0 और पौंटा क्षेत्र में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नाहन और सोलन में एक-एक मिलीमीटर वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले के लिए आंधी-तूफान या तेज हवाओं को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। अगले कुछ दिनों में मौसम का असर मुख्य रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक सीमित रहने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.