फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rain: Cloudburst in Kinnaur Thach, landslides blocking roads across the state and shimla. know weathe

Himachal Rain: किन्नौर में फटा बादल, बगीचे तबाह; राज्य में भूस्खलन से 422 सड़कें बंद, जानें माैसम पूर्वानुमान

Fri, 19 Sep 2025 10:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Sep 2025 10:29 AM IST
सार

कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। किन्नौर जिले के निगुलसरी के ठीक ऊपर थाच गांव में देर रात 12:10 पर बादल फटने से तबाही हुई है। 

विज्ञापन
Himachal Rain: Cloudburst in Kinnaur Thach, landslides blocking roads across the state and shimla. know weathe
किन्नाैर में फटा बादल, शिमला में भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। किन्नौर जिले के निगुलसरी के ठीक ऊपर थाच गांव में देर रात 12:10 पर बादल फटने से तबाही हुई है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ से ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन और बगीचों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई। बाढ़ का मलबा निगुलसरी में एनएच पांच पर आ गया है, जिस कारण किन्नौर जिले का सड़क संपर्क कट गया है। बादल फटने से क्षेत्र के तीन नालों में आई बाढ़ से ग्रामीणों के खेतों और बगीचे तबाह हो गए। बाढ़ में दो गाड़ियां भी बह गईं। ग्रामीण मस्तान की दोगरी और गांव में मकान भी बाढ़ की चपेट में आया। तीन घरों को खतरा हो गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

हिमलैंड में सर्कुलर रोड पर भारी भूस्खलन, सेंट एडवर्ड स्कूल दो दिन बंद
 शिमला जिले के कई भागों में पिछले कई दिनों से लगातार जारी बारिश तबाही मचा रही है। राजधानी शिमला के हिमलैंड में सर्कुलर रोड पर फिर से भारी भूस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार  सेंट एडवर्ड स्कूल (हिमलैंड) के पास आधी रात 2:00 बजे भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से एक भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। एहतियातन प्रशासन ने भवन को खाली करवा दिया है।  भूस्खलन से सर्कुलर रोड ठप हो गया। वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त शिमला के आदेशानुसार सेंट एडवर्ड स्कूल 19 और 20 सितंबर को बंद रहेगा।शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को स्कूल आने से छूट दी गई है। हालांकि, सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने को कहा गया है। वहीं सड़क बंद होने से लोग सुबह पैदल अपने कार्यस्थलों तक पहुंचे। छोटा शिमला, बीसीएस-खलीनी की ओर से बसें टाॅलैंड तक ही पहुंचीं। वहीं पुराना बस स्टैंड से कुछ बसें टिंबर हाउस तक चलीं। विद्यार्थियों, कर्मचारियों व अन्य कामकाजी लोगों को पैदल अपने कार्यस्थलों तक पहुंचना पड़ा। मरीजों-तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क बहाली का कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नेशनल हाईवे सहित 422 सड़कें बंद
राज्य में जगह-जगह भूस्खलन के चलते शुक्रवार शाम तक तीन नेशनल हाईवे सहित 422 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 107 बिजली ट्रांसफार्मर व 185 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। कुल्लू जिले में 109, मंडी 144, शिमला 50, कांगड़ा 38, सिरमाैर 16 व चंबा में 17 सड़कें बंद हैं। वहीं सबसे अधिक 105 जल आपूर्ति स्कीमें मंडी जिले में प्रभावित हैं। 

विज्ञापन

मानसून सीजन में अब तक 427 लोगों की गई जान 
हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक 4,74,993.36 लाख की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में 20 जून से 19 सितंबर तक 427 लोगों की जान चली गई है, 481 लोग घायल हुए हैं। 46 लोग अभी भी लापता हैं। 184 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। राज्य में 651 पक्के, 1012 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 2,287 पक्के और 4,908 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। 584 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा 7,048 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 2,478 मवेशियों की माैत हो गई।

25 सितंबर तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 25 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 22 व 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। आज कुछ स्थानों पर बारिश के साथ अंधड़ चलने का की संभावना है। वहीं बीती रात नयना देवी में158.6, नाहन 38.2, भटियाट 37.1, बलद्वाड़ा 28.0, काहू 23.5, बिलासपुर 20.3, नंगल बांध 18.2, सराहन 18.0, धर्मशाला 17.8, कोठी 14.2, सुजानपुर टिहरा 14.0, ओलिंडा 12.7, जोगिंद्रनगर 12.0, कांगड़ा और मंडी में 8.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं थुरल तहसील के अंतर्गत गांव गरडेड़ में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों की सहायता करने के लिए चौथे दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला पालमपुर के सदस्यों ने संभाला मोर्चा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed