फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal rain: chandigarh tourist drowned in Tangling Khad Kinnaur himachal pradesh

Kinnaur News: तांगलिंग खड्ड में गिरने से चंडीगढ़ के पर्यटक की मौत, पांव फिसलने से पेश आया हादसा

Sun, 09 Jul 2023 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jul 2023 05:20 PM IST
सार

कबीर सिंघानिया अपने एक दोस्त के साथ किन्नौर घूमने आए थे। तांगलिंग खड्ड के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच अचानक कबीर का पांव फिसल गया गया और वह खड्ड में गिरा गया।

विज्ञापन
himachal rain: chandigarh tourist drowned in Tangling Khad Kinnaur himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला किन्नौर के तांगलिंग में शनिवार देर शाम घूमने आए एक पर्यटक की तांगलिंग खड्ड में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान कबीर सिंघानिया पुत्र राम प्रसाद सिंघानिया उम्र 46 निवासी सेक्टर 38 पश्चिम डेडू मजार कॉलोनी मकान नंबर 91 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कबीर सिंघानिया अपने एक दोस्त के साथ किन्नौर घूमने आए थे।

विज्ञापन


इस दौरान शनिवार शाम वह दोस्त के साथ तांगलिंग खड्ड के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच अचानक कबीर का पांव फिसल गया गया और वह खड्ड में गिरा गया। बारिश के कारण खड्ड में जलस्तर बढ़ने के कारण वह खुद को संभाल नही सके और डूब गए। कबीर को पानी में डूबता हुआ देखकर दोस्त ने शोर मचाया।
विज्ञापन


इस स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से कबीर को खड्ड से बाहर निकाला और उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लाया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिकांगपिओ थाना प्रभारी धनेश्वर ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिले में हो रही बारिश के चलते एसडीएम कल्पा एवं जिला पर्यटन अधिकारी शशांक गुप्ता ने किन्नर कैलाश और अन्य ट्रैकिंग स्थलों पर भी अगले आदेशों तक ट्रैकिंग करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उन्होंने पर्यटकों और ट्रेकरों को नदी नालों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ट्रेकिंग करने से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed