फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Public service commission will also give chance to coronavirus Positive and Quarantine Candidates

कोरोना पॉजिटिव और क्वारंटीन अभ्यर्थियों को भी मौका देगा लोक सेवा आयोग

Wed, 19 Aug 2020 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Aug 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
himachal Public service commission will also give chance to coronavirus Positive and Quarantine Candidates
लोकसेवा आयोग

कोरोना पॉजिटिव और होम क्वारंटीन अभ्यर्थियों को भी राज्य लोकसेवा आयोग सितंबर और अक्तूबर में होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका देगा। आयोग ने सितंबर और अक्तूबर की परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों से इसकी जानकारी मांगी है। कोरोना पॉजिटिव होने पर जिला प्रशासन की मदद से आयोग इन अभ्यर्थियों की परीक्षाएं लेगा।आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोरोना संकट के चलते किसी भी अभ्यर्थी से परीक्षा देने का हक नहीं छीना जाएगा।

विज्ञापन


सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि सितंबर और अक्तूबर में एचएएस, तहसील कल्याण अधिकारी, सहकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर और नगर निकायों में सचिव और कार्यकारी निदेशक के पदों के लिए परीक्षा होनी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अभ्यर्थी कोरोना पॉजिटिव है, होम क्वारंटीन है, कन्टेंमेंट जोन में है तो इसकी जानकारी आयोग को दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐेसे अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की मदद से विशेष परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। कोरोना संकट के कारण किसी को भी परीक्षा में शामिल होने से महरूम नहीं रहने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed