Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Prostitution racket busted in the hotel, police laid a trap as a customer

हिमाचल: होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने ग्राहक बनकर बिछाया था जाल

Sun, 01 Nov 2020 10:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 01 Nov 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Prostitution racket busted in the hotel, police laid a trap as a customer
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के ऊना की एसआईयू ने गगरेट क्षेत्र के एक होटल मे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने पंजाब राज्य की पांच युवतियों को बचाया है, जबकि होटल मालिक को हिरासत में लिया है। इसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी होटल मालिक के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गगरेट क्षेत्र एक होटल में देह व्यापार का मामलों की गुप्त सूचना लंबे समय से मिल रही थी। इस पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से शनिवार शाम देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गगरेट क्षेत्र में सोमभद्रा नदी के किनारे पर एक होटल में पुलिस कर्मी को सादी वर्दी में ग्राहक बनाकर भेजा। होटल मालिक पुलिस के जाल में फंस गया।

विज्ञापन


उसने ग्राहक को जैसे ही लड़की पेश की, वैसे ही पुलिस ने होटल में दबिश दे दी। मौके से पुलिस ने होटल से पांच युवतियों को रेस्क्यू किया। होटल मालिक को हिरासत में लिया। नियमानुसार नोटिस दिया गया है। उधर, पुलिस की इस कार्रवाई से होटल व्यवसायियों में हड़कंप है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गगरेट के आसपास के अन्य होटल भी पुलिस की रडार पर हैं। अन्य कुछ होटलों में भी जिस्म फरोशी के अलावा शराब की अवैध बिक्री की शिकायतें पुलिस के पास हैं। जल्द पुलिस इन मामलों में भी खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में पांच लड़कियों को छुड़वाया है। होटल मालिक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed