{"_id":"68fefbfc48ba88da350606d3","slug":"himachal-promotion-exam-in-police-department-cancelled-for-the-third-time-know-the-reason-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: पुलिस विभाग में पदोन्नति परीक्षा तीसरी बार रद्द, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: पुलिस विभाग में पदोन्नति परीक्षा तीसरी बार रद्द, जानिए क्या है वजह
Mon, 27 Oct 2025 10:29 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:29 AM IST
सार
एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए ली जाने वाली पुलिस विभाग की बी-1 परीक्षा सर्वर फेल होने के चलते तीसरी बार रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस महानिदेशालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हेड कांस्टेबल और एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए ली जाने वाली पुलिस विभाग की बी-1 परीक्षा सर्वर फेल होने के चलते तीसरी बार रद्द कर दी गई है। रविवार को ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बग्ज आने से सर्वर फेल हो गया। पहले 13 अक्तूबर को पूरे प्रदेश के लिए और दूसरी बार 15 अक्तूबर को शिमला जिला के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी, उस समय भी सर्वर फेल होने के कारण यह परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। पुलिस विभाग में पदोन्नति के लिए यह परीक्षा आठ साल बाद हो रही है।
विज्ञापन
दो बार मॉक टेस्ट के बावजूद रविवार को एक बार फिर इसी समस्या के कारण परीक्षा रद करनी पड़ी। 15 अक्तूबर को बी-1 परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र शोघी बनाया गया था, इस बार केंद्र जुब्बड़हट्टी किया था। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे रखा गया था। रामपुर, रोहड़ू, नेरवा सहित दूरदराज क्षेत्रों से परीक्षार्थी परीक्षा देने शिमला पहुंचे थे। प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। 4,461 जवान परीक्षा में बैठे। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और जल्द परीक्षा की नई तिथियां निर्धारित करने की बात कही है।
विज्ञापन