फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Price of mustard oil reduced in depots, refined will also be cheaper, Food Supply Corporation sent supply

हिमाचल: डिपुओं में घटे सरसों तेल के दाम, रिफाइंड भी होगा सस्ता,खाद्य आपूर्ति निगम ने भेजी आपूर्ति

Tue, 04 Jan 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jan 2022 05:00 AM IST
सार

राशन की सस्ती दुकानों (डिपुओं) में सरसों तेल के दाम प्रति लीटर 22 रुपये तक कम किए गए हैं। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपुओं में तेल की सप्लाई भेज दी है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Himachal: Price of mustard oil reduced in depots, refined will also be cheaper, Food Supply Corporation sent supply
सरसों का तेल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को बड़ी राहत दी गई है। राशन की सस्ती दुकानों (डिपुओं) में सरसों तेल के दाम प्रति लीटर 22 रुपये तक कम किए गए हैं। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपुओं में तेल की सप्लाई भेज दी है। जनवरी से ही कम दरों पर उपभोक्ताओं को तेल दिया जाएगा। एपीएल उपभोक्ताओं को पहले 168 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल दिया जा रहा था, जो अब 151 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन


गरीब परिवारों (एनएफएसए) को 147 की बजाय 137 रुपये जबकि करदाताओं को 197 की बजाय 175 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल दिया जाएगा। रिफाइंड तेल भी सस्ता करने की तैयारी है। आयात शुल्क में 5 फीसदी कमी आने से यह तेल भी सस्ता दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम अब रिफाइंड तेल के टेंडर आमंत्रित करने जा रहा है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


आटा और चावल पर केंद्र देता है सब्सिडी
प्रदेश के उपभोक्ताओं को आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार तीन किलो दालें (मलका, माश, दाल चना) दो लीटर तेल (सरसों और रिफाइंड), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक पर सब्सिडी दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed