फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: President Droupadi Murmu to visit Himachal on October 6; will also visit Atal Tunnel.

हिमाचल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 अक्तूबर को आएंगी हिमाचल, अटल टनल भी जाएंगी

Thu, 24 Sep 2026 05:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 05:15 AM IST
सार

राष्ट्रपति 6 अक्तूबर को बिलासपुर पहुंचकर श्री नयना देवी मंदिर में माता के दर्शन करेंगी। इसके बाद वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। 

विज्ञापन
Himachal: President Droupadi Murmu to visit Himachal on October 6; will also visit Atal Tunnel.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आएंगी। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम में बिलासपुर, मनाली और कुल्लू शामिल हैं। राष्ट्रपति 6 अक्तूबर को बिलासपुर पहुंचकर श्री नयना देवी मंदिर में माता के दर्शन करेंगी। इसके बाद वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। छह अक्तूबर की शाम राष्ट्रपति मनाली पहुंचेंगी। यहां उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था सर्किट हाउस में किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

सात अक्तूबर को राष्ट्रपति अटल टनल रोहतांग जाएंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर जाएंगी। इस दौरान उन्हें अटल टनल और इसके महत्व के बारे में जानकारी भी दी जा सकती है। राष्ट्रपति के पिछले हिमाचल दौरे में भी अटल टनल जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह वहां नहीं जा पाईं थीं। इस बार भी टनल जाने का कार्यक्रम मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। अगर मौसम साफ रहा तो राष्ट्रपति निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अटल टनल के दोनों छोर का दौरा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात अक्तूबर को ही वह कुल्लू के प्रसिद्ध हिडिंबा माता मंदिर में भी जाएंगी और वहां दर्शन करेंगी।उल्लेखनीय है कि शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट में राष्ट्रपति सामान्य तौर पर गर्मियों में प्रवास करती रही हैं। हालांकि, इस बार छह से आठ अक्तूबर के प्रस्तावित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के शिमला स्थित द रिट्रीट आने का कार्यक्रम शामिल नहीं है। आठ अक्तूबर को हिमाचल से नई दिल्ली लौटेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य सरकार ने संबंधित जिलों के प्रशासन और अधिकारियों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बिलासपुर और कुल्लू के जिला प्रशासन के साथ लाहौल-स्पीति प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। सुरक्षा, यातायात, आवागमन, ठहराव और अन्य प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के बीच समन्वय किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed